Monday 19th of October 2026

ब्रेकिंग

कोरबा शहर को स्वच्छ, सुंदर और सुव्यवस्थित बनाना हम सभी का लक्ष्य:मंत्री श्री लखनलाल देवांगन।

राहगीर से मोबाइल एवं नगदी झपटकर फरार होने वाले दो आरोपी गिरफ्तार।

पारंपरिक वस्तुओं से सजा बालकोनगर का दुर्गा पूजा पंडाल, अतीत की यादों को करेगा जीवंत।

धनंजय कुमार नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए चयनित ।

कोरबा के मां सर्वमंगला मंदिर परिसर में निकला नाग, नवरात्रि के दौरान दिखे कोबरा को देख श्रद्धालुओं में कौतूहल, वन विभाग औ

: मुंगेली जिला कलेक्टर राहुल देव एवं पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल द्वारा मुंगेली में आयोजित किया गया कोटवारो का सम्मेलन

मुंगेली (न्यूज उड़ान) जिले में कानून व्यवस्था एवं आगामी पंचायत चुनाव के मद्देनज़र आज मुंगेली जिले में पथरिया और मुंगेली विकासखंड के कोटवारों का सतनाम भवन दाऊ पारा मुंगेली में "मोर पहचान मोर सम्मान" के बैनर तले कोटवारों का एक सम्मेलन और वर्कशॉप आयोजित किया गया। जिसमें कोटवारों को पुलिस और जिला प्रशासन से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी महत्वपूर्ण भूमिका के संबंध में बताया व महत्वपूर्ण जानकारी दी साथ ही पुलिस और प्रशासन का सक्रिय सहयोग करने के लिए बताया गया जिला कलेक्टर राहुल देव सर ने कोटवारों को बोला कि आपकी वर्दी आपका वरदान है आप हमारे प्रशासन की रीढ़ है आपके बदौलत हम सब है कानून व्यवस्था में भी आपकी महत्चपूर्ण जिम्मेदारी है आप चाहे तो बड़ी कानून व्यवस्था भंग होने रोक सकते है। इस क्रम में पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने कोटवारों को उनके महत्त्वपूर्ण अधिकार से अवगत कराया और कोटवारों को कहा कि आप सभी ग्राम के सुरक्षा कवच है और अपनी जिम्मेदारी बखूबी से निभाये और ग्रामो में होने वाली अवैध गतिविधियों जिनमे अवैध शराब,जुआ,सट्टा आदि व अन्य अपराधिक गतिविधियों में शामिल असामाजिक तत्वों के बारे में गोपनीय रूप से जानकारी देने और ऐसे लोगो पर निगरानी रखने को निर्देशित किया । साइबर फ्रॉड के संबंध में आवश्यक जानकारी प्रदान की और फ्रॉड से बचने के तरीकों व जानकारी संबंधित पोस्टर और पाम्पलेट वितरित किया ताकि वे अपने गाँव मे जाकर मुनादी कर ग्रामीणों को भी साइबर फ्रॉड के संबंध में जागरूक कर सके और प्रमुख चौक चैराहो पर पाम्पलेट और बैनर चस्पा करें और बताया कि एक जिला स्तरीय वॉट्सएप ग्रुप बनाया गया है । जिसमे जिले के सभी कोटवारो को जोड़ा जा रहा है आप सभी जुड़े और किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल संबंधित थाना प्रभारी और वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराने कहा कार्यक्रम में 60 कोटवारों द्वारा सराहनिय कार्य करने पर उन्हें शाल,श्रीफल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। बाकी कोटवारों को गमछा पहना कर सम्मानित किया गया कार्यक्रम में आभार प्रदर्शन बाद भोजन आदि की व्यवस्था भी पुलिस और प्रशासन द्वारा की गई । उक्त कार्यक्रम मे अपर कलेक्टर श्री गिरधारीलाल यादव , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल ,एसडीएम मुंगेली श्रीमती पार्वती पटेल,एसडीएम पथरिया श्री बी. आर.ठाकुर एसडीओपी मुंगेली सालिकराम धृतलहरे,एसडीओपी सरगांव डी के सिंह जी एवं मुंगेली और पथरिया अनुविभाग के समस्त तहसीलदार व थाना प्रभारी उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन