Monday 19th of October 2026

ब्रेकिंग

कोरबा शहर को स्वच्छ, सुंदर और सुव्यवस्थित बनाना हम सभी का लक्ष्य:मंत्री श्री लखनलाल देवांगन।

राहगीर से मोबाइल एवं नगदी झपटकर फरार होने वाले दो आरोपी गिरफ्तार।

पारंपरिक वस्तुओं से सजा बालकोनगर का दुर्गा पूजा पंडाल, अतीत की यादों को करेगा जीवंत।

धनंजय कुमार नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए चयनित ।

कोरबा के मां सर्वमंगला मंदिर परिसर में निकला नाग, नवरात्रि के दौरान दिखे कोबरा को देख श्रद्धालुओं में कौतूहल, वन विभाग औ

: तारबाहर के आसपास गुंडागर्दी कर तलवार चाकू लहराने के जुर्म में गिरफ्तार

बिलासपुर। थाना- तारबाहर के थाना प्रभारी निरीक्षण विजय चौधरी को मुखबिर से सूचना मिली कि एक 20 वर्षीय लड़का अपने लाल कलर के बिना नंबर वाले पैशन प्रो मोटरसाइकिल मे घूम घूम कर तार बहार वॉयरलैस कॉलोनी चौक के पास तलवार नुमा चाकू लहराकर रेलवे कॉलोनी में रहने वाले लोगों को डरा धमका रहा था जिससे आसपास रहने वाले रेलवे कॉलोनी के लोगो में डर की वज़ह से भय का माहौल बन गया था मोबाइल से सूचना मिलने पर तत्काल थाना प्रभारी निरीक्षक विजय चौधरी ने उप निरीक्षक संजीव ठाकुर को हमराह पुलिस स्टाफ के साथ संदेही आरोपी पता तलाश हेतु रवाना किया तारबाहर पुलिस जैसे ही घटनास्थल पहुची वहां पर मोहम्मद कैफ मंसूरी नाम का एक व्यक्ति व्यक्ति मिला जो तलवार नुमा चाकू रखकर लोगों को डरा धमका रहा था जिसे रेड कार्यवाही कर पकडा गया और थाना- तारबाहर लाकर अपराध क्रमांक 365 / 23 धारा 25,27 आर्म्स एक्ट पंजीबद्ध कर आरोपी -मोहम्मद कैफ मंसूरी, पिता -मोहम्मद इस्तखार मंसूरी निवासी चिंगराजपारा अमरिया चौक थाना- सरकंडा जिला बिलासपुर को 12 खोली वायरलैस कॉलोनी चौक तारबाहर के आसपास गुंडागर्दी कर तलवार नुमा चाकू लहराने के जुर्म में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में जेल दाखिल कराया गया l

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन