Monday 19th of October 2026

ब्रेकिंग

कोरबा शहर को स्वच्छ, सुंदर और सुव्यवस्थित बनाना हम सभी का लक्ष्य:मंत्री श्री लखनलाल देवांगन।

राहगीर से मोबाइल एवं नगदी झपटकर फरार होने वाले दो आरोपी गिरफ्तार।

पारंपरिक वस्तुओं से सजा बालकोनगर का दुर्गा पूजा पंडाल, अतीत की यादों को करेगा जीवंत।

धनंजय कुमार नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए चयनित ।

कोरबा के मां सर्वमंगला मंदिर परिसर में निकला नाग, नवरात्रि के दौरान दिखे कोबरा को देख श्रद्धालुओं में कौतूहल, वन विभाग औ

: ग्राम महलोई स्कूल के विद्यार्थियों को महिला रक्षा टीम प्रभारी दी अपराधों से बचाव की जानकारी..

रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायगढ़ श्री सदानंद कुमार के निर्देशानुसार कल दिनांक 20.02.2023 को पुलिस महिला रक्षा टीम द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महलोई में “हमर बेटी हमर मान” के तहत कार्यक्रम आयोजित कर स्कूली छात्र- छात्राओं को महिलाओं पर घटित होने वाले अपराध, साइबर सुरक्षा, लैंगिक अपराधों, ह्यूमन ट्रैफिकिंग, टोनही प्रताड़ना, यातायात नियमों की जानकारी देकर बहुउपयोगी अभिव्यक्ति ऐप के संबंध में जानकारी दिया गया । महिला सेल प्रभारी ए.एस.आई. मंजू मिश्रा तथा थाना प्रभारी अजाक ए.एस.आई. सरस्वती महापात्रे के द्वारा विद्यार्थियों को बताया गया कि पहले की मुकाबले अब अधिक समय बच्चों के पास मोबाइल रहता है। ऐसे में उनके साइबर अपराध का शिकार होने की आशंका बढ़ जाती है । सोशल प्लेटफार्म पर अंजान लोगों से दोस्ती करना उन्हें फोटो, वीडियो या निजी जानकारी शेयर ना करें । अज्ञानतावश कभी सोशल मीडिया पर असामाजिक तत्व परेशान करें तो उसका नंबर ब्लाक कर अपने माता-पिता के माध्यम से पुलिस को सूचित कर सकते हैं । छात्र-छात्राओं को महिला हेल्प लाइन नंबर 1090, 181, हेल्प लाइन नंबर डायल 112, पाक्सो एक्ट, JJ Act, के बारे में विस्तार से बताया गया । जागरूकता कार्यक्रम में स्कूल के प्रधान पाठक, शिक्षकगण तथा महिला सेल महिला आरक्षक आराधना आनंद, इंदु लता भी उपस्थित रही ।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन