Monday 19th of October 2026

ब्रेकिंग

कोरबा शहर को स्वच्छ, सुंदर और सुव्यवस्थित बनाना हम सभी का लक्ष्य:मंत्री श्री लखनलाल देवांगन।

राहगीर से मोबाइल एवं नगदी झपटकर फरार होने वाले दो आरोपी गिरफ्तार।

पारंपरिक वस्तुओं से सजा बालकोनगर का दुर्गा पूजा पंडाल, अतीत की यादों को करेगा जीवंत।

धनंजय कुमार नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए चयनित ।

कोरबा के मां सर्वमंगला मंदिर परिसर में निकला नाग, नवरात्रि के दौरान दिखे कोबरा को देख श्रद्धालुओं में कौतूहल, वन विभाग औ

: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार लिए रायगढ़ एसपी का चार्ज एसएसपी अभिषेक मीना पुष्प गुच्छ देकर किए नए एसएसपी सदानंद कुमार का स्वागत, जिले से कार्यमुक्त हुए एसएसपी अभिषेक मीना

रायगढ़। छत्तीसगढ़ शासन गृह (पुलिस) विभाग मंत्रालय महानदी भवन नया रायपुर, अटल नगर द्वारा सात भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों एवं एक राज्य पुलिस सेवा के अधिकारी की नवीन पदस्थापना/स्थानांतरण आदेश जारी किया गया था । आदेश के तहत रायगढ़ जिले के पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक मीना का स्थानांतरण पुलिस अधीक्षक जिला- राजनांदगांव तथा पुलिस अधीक्षक जिला नारायणपुर श्री सदानंद कुमार का पुलिस अधीक्षक जिला- रायगढ़ के पद पर नवीन पदस्थापना हुई है । पदस्थापना आदेश के परिपालन में आज नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार (भापुसे 2010) द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक मीना से जिले का पदभार लिया गया । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक मीना ने पुष्प कुछ देकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार का स्वागत किये । तत्पश्चात एसएसपी श्री सदानंद कुमार जिले के पुलिस अधिकारियों से सौजन्य भेंट किया गया । श्री सदानंद कुमार वर्ष 2010 बैच के भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी है जिन्होंने एकेडमी से पासआउट कर राज्य में एसडीओपी बलौदा बाजार के रूप में अपनी ट्रेनिंग से सर्विस की शुरुआत की पुलिस अधीक्षक के रूप में उनकी पहली पदस्थापना जिला बलरामपुर रहा जिसके बाद उन्होंने राज्य पुलिस अकादमी चंदखुरी में पुलिस अधीक्षक, अंबिकापुर पुलिस अधीक्षक, ईओडब्ल्यू/एसीबी, सुकमा एसटीएफ में कमांडेंट, 16वीं वाहिनी में कमांडेंट, बालोद पुलिस अधीक्षक तथा नारायणपुर पुलिस अधीक्षक के रूप में अपनी सेवाएं दिए हैं । श्री सदानंद कुमार मूलत: जिला मुंगेर (बिहार) के रहने वाले हैं ।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन