Wednesday 28th of October 2026

ब्रेकिंग

ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड के पास मिले अज्ञात शव की हुई पहचान, योगेश कश्यप की हत्या के मामले में एक आरोपी और चार नाबालिग

कोरबा के केरवा गांव में कुएं में गिरा किंग कोबरा, बास के सहारे बाहर निकला।

स्व.बिसाहू दास महंत संबंद्ध चिकित्सा महाविद्यालय में टाईप 1 डायबिटिज (T1D) क्लीनिक का शुभारंभ।

शरद पूर्णिमा पर श्रीरामचरितमानस चौपाई प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने बांधा समां, पंडित शिवराज शर्मा के भजनों से राममय ह

बीजेपी की नई प्रभारी बनकर रायपुर पहुंचीं स्मृति ईरानी, तो महंगाई के मुद्दे पर युवा कांग्रेस ने घेरा ।

कोरबा : स्व.बिसाहू दास महंत संबंद्ध चिकित्सा महाविद्यालय में टाईप 1 डायबिटिज (T1D) क्लीनिक का शुभारंभ।

कोरबा( दैनिक न्यूज उड़ान) राज्य शासन के निर्देशानुसार, कलेक्टर कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन मे, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एस.एन.केशरी के नेतृत्व में आज दिनांक 28.10.2026 को जिले के स्व.बिसाहू दास महंत संबंद्ध चिकित्सा महाविद्यालय में टाईप 1 डायबिटिज (T1D) क्लीनिक का शुभारंभ किया गया।

इसका उद्देश्य जिले में टाईप 1 डायबिटिज(T1D) से पीडित बच्चों एवं किशोरों के लिए जांच, उपचार एवं नियमित फॉलोअप सेवाओं का सुदृढिकरण किया जा सके।

इस अवसर पर डॉ.कुमार पुष्पेश, जिला टीकाकरण अधिकारी, डॉ.प्रीतेश मसीह,मेडिसिन स्पेशिलिस्ट,डॉ.धर्मवीर सिंह, शिशुरोग विशेषज्ञ, डॉ नरेन्द्र जायसवाल, कंसलटेट एनसीडी, श्री देवेन्द्र देवांगन, प्रोग्राम कंसल्टेंट तथा अन्य कर्मचारी तथा परिजन उपस्थित थे।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि टाईप 1 डायबिटिज(T1D) से पीड़ित बच्चों को समय पर पहचान, नियमित उपचार एवं निरंतर चिकित्सकीय देखभाल की आवश्यकता होती है।

इस क्लीनिक के माध्यम से टाईप 1 डायबिटिज (T1D) से पीड़ित बच्चों एवं किशोरों के लिए नियमित स्वास्थ्य जॉंच, उपचार एवं नियमित फॉलोअप, निःशुल्क इंसुलिन उपलब्ध कराया जाएगा ।

साथ ही मरीजों एवं परिजनों को बीमारी के प्रति जागरूक, इंसुलिन के नियमित उपयोग, खान-पान, समय-समय पर फॉलोअप कर उचित देखभाल और नियमित उपचार के लिए प्रेरित किया जाएगा। विलियम जे.क्लिंटन फाउंडेशन के सहयोग से संचालित यह क्लीनिक प्रत्येक बुधवार को प्रातः 10-00 बजे से दोपहर 1.00 बजे तक स्व.बिसाहू दास महंत संबंद्ध चिकित्सा महाविद्यालय में संचालित होगा।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एस.एन.केशरी ने जिले के अभिभावकों से अपील किए है कि यदि किसी बच्चे में बार-बार प्यास लगना, बार-बार पेशाब आना, वजन कम होना अत्यधिक थकान जैसे लक्षण दिखाई दे तो तत्काल चिकित्सकीय परामर्श ले। टाईप 1 डायबिटिज (T1D) की समय पर पहचान एवं नियमित उपचार अत्यंत आवश्यक है।

अभिभावक अपने बच्चों को नियमित स्वास्थ्य जांच कराएं तथा चिकित्सक की सलाह के अनुसार उपचार जारी रखें।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन