Thursday 22nd of October 2026

ब्रेकिंग

रबी में तिलहन का रकबा दोगुना करने के निर्देश।

जाली नोट चलाने वाले विधि से संघर्षरत बालक को पुलिस ने पकड़ा।

Victory of Good over Evil: Dussehra Celebrated with Fervour in Rajouri-Poonch.

Live Hand Grenade Found Near Hanuman Temple in Rajouri, Police Seize Explosive

जवारा कलश विसर्जन के साथ माँ सर्वमंगला देवी मंदिर में शारदीय नवरात्रि सम्पन्न।

: ‘‘डी’’ एवं ‘‘ई’’ केटेगरी के रेलवे स्टेशनों में भी हाईटेक CCTV कैमरे लगाने एवं कैमरे लगवाने की पोजिशनिंग में जिला पुलिस का सहयोग लेने दिये गये निर्देश।

स्थानीय प्रशासन, हॉस्पिटल, फायर सर्विसेस, जी.आर.पी., जिला पुलिस, जिला प्रशासन के साथ संयुक्त मॉकड्रिल की कार्यवाही कराने दिये गये निर्देश। अवैध कबाड़, मादक पदार्थ गांजा, नशीली टेबलेट, इंजेक्शन इत्यादि की रेलवे के माध्यम से तस्करी रोकने के लिए संयुक्त कार्यवाही के दिये गये निर्देश। कम्युनिटी पुलिसिंग के तहत बच्चों को नशामुक्त करने हेतु संस्थागत प्रयास किये जाने दिये गये निर्देश। दिनांक 22 जनवरी,2025 को डॉ. संजीव शुक्ला, पुलिस महानिरीक्षक, बिलासपुर रेंज द्वारा रेलवे सुरक्षा बल, शासकीय रेल पुलिस एवं बिलासपुर रेंज के रेल लाईन से जुडे जिले बिलासपुर, रायगढ़, कोरबा, जांजगीर-चांपा, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही एवं सक्ती के पुलिस अधीक्षकों की बैठक ली गई। बैठक के दौरान श्रीमती मधुलिका सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, पु.म.नि. रेंज कार्यालय बिलासपुर रेंज द्वारा रेलवे सुरक्षा संबंधी राज्य स्तरीय तथा रेंज स्तरीय आयोजित विगत बैठक के कार्यवाही ।   विवरण का एक्शन टेकन रिपोर्ट प्रस्तुत किया गया तथा बैठक के एजेण्डा बिन्दुओं पर जिलों द्वारा तैयार की गई जानकारी साझा की गयी। बैठक में डॉ. संजीव शुक्ला, पुलिस महानिरीक्षक, बिलासपुर रेंज द्वारा रेलवे स्टेशनों में गत बैठक में दिये गये निर्देशों के उपरांत आर.पी.एफ. द्वारा रेलवे स्टेशनों में स्थापित किये गये सी.सी.टी.व्ही. कैमरों की प्रगति की समीक्षा करते हुए एफ.आर.एस. तकनीक के स्थापित किये सी.सी.टी.व्ही. कैमरों में अपराधियों की फोटो/डाटा अपलोड कराने निर्देशित किया गया तथा इन कैमरों को ‘त्रिनयन’ साफ्टवेयर से जोड़े जाने निर्देश दिया गया। आगामी दिनों में आर.पी.एफ द्वारा रेलवे स्टेशनों में स्थापित किये जाने वाले सीसीटीव्ही कैमरों को लगाने के पूर्व इनकी पोजिशनिंग के लिए जिला पुलिस का सहयोग लेने निर्देशित किया गया। मादक पदार्थ गांजा व नशीली दवाएं, इन्जेक्शन आदि की तस्करी के विरूद्ध संयुक्त कार्यवाही करने तथा सामुदायिक पुलिसिंग के तहत रेलवे स्टेशन में नशा करने वाले बच्चों को नशा मुक्त करने हेतु संस्थागत प्रयास किये जाने निर्देशित किया गया। रेलवे परिक्षेत्र में रात्रि में असामाजिक तत्वों के जमावड़े पर अंकुश लगाने हेतु बड़े स्टेशनों में आर.पी.एफ., जी.आर.पी. एवं स्थानीय जिला पुलिस की संयुक्त टीम को कॉम्बिंग गश्त करने निर्देशित किया गया तथा रेलवे प्लेटफार्म के बाहर की ओर से खुलने वाली दुकानों को निर्धारित समय पश्चात बंद कराने निर्देश दिये गये।   अवैध कबाड़ के विरूद्ध जी.आर.पी., आर.पी.एफ एवं स्थानीय पुलिस को प्रभावी कार्यवाही करने निर्देश दिये गये। ट्रेन पर पत्थरबाजी करने वाले असामाजिक तत्वों को चिन्हित कर उनके विरूद्ध कार्यवाही करने तथा यात्रियों को यात्रा के दौरान ट्रांसजेंडर द्वारा परेशान करने, छीना-झपटी इत्यादि पर भी प्रभावी अंकुश लगाने निर्देश दिये गये l उपरोक्त बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चाम्पा विवेक शुक्ला, पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह, पुलिस अधीक्षक रायगढ़ दिव्यांग पटेल, पुलिस अधीक्षक गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही श्रीमती भावना गुप्ता, पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी, पुलिस अधीक्षक सक्ती सुश्री अंकिता शर्मा, पुलिस अधीक्षक सारंगढ़-बिलाईगढ़ श्री पुष्कर शर्मा एवं वरिष्ठ मण्डल सुरक्षा आयुक्त(रेल) श्री दिनेश तोमर, पुलिस अधीक्षक(रेल) श्रीमती श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा सहित अति.पुलिस अधीक्षक श्रीमती मधुलिका सिंह पु.म.नि. रेंज कार्या. उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन