Wednesday 16th of September 2026

ब्रेकिंग

अयोध्या में सेवा रत्न से सम्मानित हुए राजेंद्र श्रीवास

एल्यूमिनियम निर्माण के अगले अध्याय को आकार देते बालको के इंजीनियर।

माटी के दीयों में सजेगा जनभावनाओं का उजाला। कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन ने खरीदे मिट्टी के दीये, 17 सितंबर को ‘आशीर्

करोड़ों विद्यार्थी, शिक्षक, नागरिक एक साथ, एक समय, एक स्वर में सामूहिक रूप से गाएंगे पूर्ण वंदे मातरम।

गणेश उत्सव एवं विसर्जन को लेकर कोरबा पुलिस अलर्ट।

: चन्द्रपुर क्षेत्र के दुकानों में कृषि विभाग एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने दी दबिश

Vivek Sahu

Thu, Aug 10, 2023
सक्ती।   कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना के निर्देशन में जिले में खाद, बीज, दवा दुकानों का सतत निरीक्षण किया जा रहा था। जिसके तहत खाद की कालाबाजारी, अवैध भंडारण पर निगरानी रखने तथा अन्य अनियमितताओं को दूर करने के लिए कृषि विभाग के निरीक्षकों के द्वारा औचक निरीक्षण किया जा रहा है। उप संचालक कृषि विभाग सक्ती से प्राप्त जानकारी के अनुसार विगत दिवस चन्द्रपुर क्षेत्र में बिना लाइसेंस के खाद बेचे जाने की शिकायत प्राप्त हुई थी। जिस पर कृषि विभाग के निरीक्षकों एवं राजस्व विभाग की टीम द्वारा चन्द्रपुर क्षेत्र में सघन जांच किया गया। चन्द्रपुर नगर के मेनरोड स्थिति हार्डवेयर दुकान मनोज टेंडर्स संचालक मनोज अग्रवाल के गोदाम से 64 बोरी खाद का अवैधानिक भंडारण पाया गया। विक्रेता के पास खाद बेचने का लायसेंस नहीं है। यह खाद कालाबाजारी के लिए अवैध भंडारण किया जाना पाया गया। कार्यवाही के दौरान उर्वरक निरीक्षक डभरा के द्वारा अवैधानिक भंडारित खाद को जब्त कर लिया गया। इस कार्यवाही में जिला स्तर दल के नोडल अधिकारी आर. एन. गांगे, आर.एल.पटेल, राजेन्द्र चन्द्रवंशी, विकासखंड स्तर दल से उर्वरक निरीक्षक राजेन्द्र पटेल, डी.सी.देंवागन एवं राजस्व विभाग से विनोद नेताम राजस्व निरीक्षक, मुकेश रमन पटवारी उपस्थित थे। उप संचालक कृषि सक्ती ने बताया कि जिले के सभी विक्रेताओं का जांच किया जायेगा। कहीं भी खाद बीज दवा का कालाबाजारी, अवैधानिक भंडारण या अन्य कोई भी अनियमितता पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने कहा कि गुणवत्तायुक्त खाद बीज विक्रय के लिए लायसेंस के सभी शर्ते का पालन किया जाना आवश्यक है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन