Sunday 20th of September 2026

ब्रेकिंग

रेल सुविधाओं का विस्तार नहीं हुआ तो जल्द करेंगे आंदोलन: सांसद ज्योत्सना महंत ।

हारे का सहारा, बाबा श्याम हमारा के जयकारों से गूंजेगी बुंदेली, 19 सितंबर को सजेगा 12वां श्री श्याम अखाड़ा का भव्य दरबार।

नराकास कोरबा को अखिल भारतीय स्तर पर ‘नराकास प्रोत्साहन सम्मान’ की ‘प्रशंसनीय’ श्रेणी में सम्मान।

सेवा संकल्प अभियान में स्वर्गीय बिसाहू दास महंत चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल कोरबा में चार कार्यक्रमों से दिया सेवा

सोफे में छिपा बैठा था कोबरा, वन विभाग और RCRS की टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।

: पीएम-किसान उत्सव दिवस 28 फरवरी को किसान सम्मान निधि की 16 वीं किस्त जारी करेंगे प्रधानमंत्री

Vivek Sahu

Wed, Feb 28, 2024
बिलासपुर (न्यूज उड़ान) प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 28 फरवरी को शाम 4 बजे यवतमाल, महाराष्ट्र से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 16वीं किस्त की राशि जारी की जायेगी। जिसका लाइव प्रसारण शाम 4 बजे से वेबकास्ट के माध्यम से जगह जगह किया जावेगा। उक्त दिवस को पीएम-किसान उत्सव दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। बिलासपुर जिले में सभी ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी मुख्यालय में तथा जिला स्तरीय उत्सव कृषि विज्ञान केन्द्र सरकण्डा में मनाया जावेगा। जिसमें जिले के अधिकाधिक लाभार्थी कृषकों कृषक मित्रों, जनप्रतिनिधियों की सहभागिता होगी।   गौरतलब है कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना भारत सरकार की एक फ्लैगशीप योजना है जो फरवरी 2019 से कियान्वित है। इस योजनांर्गत भारत सरकार द्वारा पात्र कृषि भूमि धारक पंजीकृत कृषकों को प्रति वर्ष 3 किस्तों में कुल छह हजार की सम्मान राशि उनके आधार लिंक एवं डीबीटी सक्षम,सक्रिय बैंक खातें में अंतरित की जाती है।   जिन कृषकों का इकेवायसी, आधार सीडिंग एवं लैंड सीडिंग कार्य पूर्ण है, के बैंक खातें में किस्त की राशि तुरंत अंतरित होता है।   बिलासपुर जिले में 1.46 लाख पंजीकृत कृषकों के बैंक खातें में राशि रु. 264 करोड़ अब तक अंतरित हुआ है।   सभी किसानों से अपील है कि, अपने क्षेत्र के ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी मुख्यालय में को उपस्थित होकर पीएम-किसान, उत्सव दिवस के वेबकास्ट प्रसारण में सहभागी बने।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन