Wednesday 16th of September 2026

ब्रेकिंग

अयोध्या में सेवा रत्न से सम्मानित हुए राजेंद्र श्रीवास

एल्यूमिनियम निर्माण के अगले अध्याय को आकार देते बालको के इंजीनियर।

माटी के दीयों में सजेगा जनभावनाओं का उजाला। कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन ने खरीदे मिट्टी के दीये, 17 सितंबर को ‘आशीर्

करोड़ों विद्यार्थी, शिक्षक, नागरिक एक साथ, एक समय, एक स्वर में सामूहिक रूप से गाएंगे पूर्ण वंदे मातरम।

गणेश उत्सव एवं विसर्जन को लेकर कोरबा पुलिस अलर्ट।

: <em>अटल आवास की जनता को महापौर कर रहे है गुमराह, अटल आवास की मरम्त की महापौर मद से घोषणा की थी अब मुकरे महापौर :- हितानंद अग्रवाल</em>

Vivek Sahu

Sat, May 27, 2023

कोरबा। पंप हाउस अटल आवास सहित निगम क्षेत्र में निर्मित अटल आवासों की स्थिति अत्यंत दयनीय हो चुकी है, बीते माह 2 दिन की बारिश में अटल आवास का छज्जा टूट कर गिर गया तय, जिसका नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल,

पार्षद सुश्री ऋतु चौरसिया, पूर्व पार्षद रामकिशोर यादव ने अटल आवास निवासियों के बुलावे पर निरीक्षण कर 2 मई को कलेक्टर को पत्र लिखा और आग्रह किया है कि उक्त मकानों की मरम्मत करायें ताकि यहां रह रहे गरीब परिवारों के जीवन में किसी तरह की अनहोनी न हो। मांग पूरी नहीं होने पर भाजपा पार्षद दल ने टीपी नगर स्थित महापौर निवास के घेराव की घोषणा की थी | नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल ने कहा कि आज अटल आवास सहित पूरे क्षेत्र की जनता महापौर की कथनी और करनी को भलीभांति समझ चुकी हैं,

महापौर वार्ड क्रमांक 14 पंप हाउस से पार्षद है, उनके ही वार्ड में निवासरत अटल आवास के 200 परिवार के साथ भाजपा पार्षद दल ने महापौर निवास घेराव की घोषणा की थी, जिसकी भनक महापौर को लगते ही

कोरबा सांसद, अपर जिलाधीश, अपर आयुक्त को लेकर महापौर अटल आवास पहुचे थे भारी विरोध के बीच मे महापौर ने अटल आवास की मरम्त के किए महापौर मद से राशि देने की सार्वजनिक घोषणा की थी जिससे वे आज मुकर चुके है और उन्होंने

जिलाधीश को पत्र लिखकर डीएमएफ मद से अटल आवास मरम्त की मांग की है | कोरबा की जनता को महापौर ने एक बार पुनः गुमराह किया है जिसके कारण अटल आवास की जनता में महापौर, विधायक के खिलाफ भारी रोष व्याप्त है |

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन