Sunday 20th of September 2026

ब्रेकिंग

रेल सुविधाओं का विस्तार नहीं हुआ तो जल्द करेंगे आंदोलन: सांसद ज्योत्सना महंत ।

हारे का सहारा, बाबा श्याम हमारा के जयकारों से गूंजेगी बुंदेली, 19 सितंबर को सजेगा 12वां श्री श्याम अखाड़ा का भव्य दरबार।

नराकास कोरबा को अखिल भारतीय स्तर पर ‘नराकास प्रोत्साहन सम्मान’ की ‘प्रशंसनीय’ श्रेणी में सम्मान।

सेवा संकल्प अभियान में स्वर्गीय बिसाहू दास महंत चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल कोरबा में चार कार्यक्रमों से दिया सेवा

सोफे में छिपा बैठा था कोबरा, वन विभाग और RCRS की टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।

: रास्ता भटक कर पाँच वर्ष की बच्ची पहुँची गंगा कॉलोनी, डायल 112 ने सकुशल पहुँचाया घर।

Vivek Sahu

Sun, Apr 28, 2024
बिलासपुर (न्यूज उड़ान )डायल 112 कमांड सेंटर रायपुर को सूचना प्राप्त हुई कि बिलासपुर ज़िले के सरकंडा क्षेत्र में एक 05 वर्षीय बलिका गंगा कॉलोनी रोते हुए इधर उधर भटक रही है । घटना की गंभीरता को देखते हुए सिविल लाइन डायल 112 टीम 06 मिनट के भीतर मौक़े पर पहुची , जहां मासूम पाँच साल की बच्ची बहुत परेशान, डरी सहमी सी थी और लगातार रो रही थी , जिसे नाम पता पूछने पर वह कुछ नहीं बता पा रही थी टीम द्वारा बच्ची को शांत कराया गया एवं त्वरित कार्यवाही करते हुए बच्ची को 112 वाहन में बैठा कर बारीकी से तस्दीक़ किया गया। पूछताछ की कड़ी में पास के गार्डन में खेल रहे बच्चों को बुलाकर पूछने पर बच्चो द्वारा बच्ची को पहचान लिया गया एवं सोनगंगा कॉलोनी सरकंडा में बच्ची का घर होना बताया। 112 की टीम बिना देर किए बच्ची के घर पहुँची एवं उसे उसके माता-पिता व परिजनों को सुपुर्द कर अच्छे से रखने की सख्त हिदायत दी गई । अपनी बिटिया को सकुशल पा कर माता-पिता व परिजनों के चेहरे पर मुस्कान वापस आई, उन्होंने बिलासपुर पुलिस एवं डॉयल-112 को उनके इस कार्य के लिए आभार व्यक्त किया। पुलिस अधीक्षक ज़िला बिलासपुर श्री रजनेश सिंह द्वारा टीम के इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा की गई।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन