Saturday 19th of September 2026

ब्रेकिंग

रेल सुविधाओं का विस्तार नहीं हुआ तो जल्द करेंगे आंदोलन: सांसद ज्योत्सना महंत ।

हारे का सहारा, बाबा श्याम हमारा के जयकारों से गूंजेगी बुंदेली, 19 सितंबर को सजेगा 12वां श्री श्याम अखाड़ा का भव्य दरबार।

नराकास कोरबा को अखिल भारतीय स्तर पर ‘नराकास प्रोत्साहन सम्मान’ की ‘प्रशंसनीय’ श्रेणी में सम्मान।

सेवा संकल्प अभियान में स्वर्गीय बिसाहू दास महंत चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल कोरबा में चार कार्यक्रमों से दिया सेवा

सोफे में छिपा बैठा था कोबरा, वन विभाग और RCRS की टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।

: जम्मू के राजौरी में धू-धू कर जले रावण, कुंभकरण, मेघनाथ, बुराई पर अच्छाई की जीत सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

जम्मू/राजौरी/ न्यूज उड़ान शनिवार को विजय दशमी का पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। दशहरा पर्व मैदान में पहले श्री रावण की लंका और उपरांत रावण, कुंभकरण, मेघनाथ धू-धू कर जले।   सीमावर्ती जिला राजौरी दशहरा पर्व को लेकर काफी भीड़ देखने को मिली। कार्यक्रम में मौजूद जिला आयुक्त (डीसी) अभिषेक शर्मा ने बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया। इस मौके पर प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए थे।   सनातन धर्म सभा से शनिवार की देर शाम को शोभा यात्रा को निकाली गई। जिसमें राम, लक्ष्मण व हनुमान की झांकियां शामिल थीं। विभिन्न बाजारों से होते हुए शोभा यात्रा दशहरा मैदान पहुंची, जहां पर रावण, मेघनाद व कुंभकरण के पुतलों का दहन किया गया। इस अवसर पर प्रशासन द्वारा सुरक्षा के काफी पुख्ता प्रबंध किए गए थे।   पुतलों के दहन को देखने के लिए काफी भारी संख्या में लोगों की भीड़ जमा थी। आस पास के लोगों के घर दुकान की छतों व समीप नदी नदी पर दोनो पुलों पर पांव रखने की जगह भी नहीं मिल रही थी।   आग की घटना के मध्यनजर दमकल विभाग की टीम मौजूद थे।   वहीं जिला राजौरी के अंतर्गत कालाकोट में भी नवरात्र समापन के उपरांत धूमधाम से मनाया गया दशहरा पर्व। इस पर्व को मनाने के लिए पिछले काफी समय से तैयारियां चल रही थीं।   दशहरा पर्व के अवसर पर श्री महा कालेश्वर राम लीला क्लब की ओर से भगवान राम, लक्ष्मण, हनुमान की शोभा यात्रा पूरे कस्बे में निकाली गई।   इस विशाल शोभा यात्रा में चलने वाले सभी भक्त भगवान श्री राम का उच्चारण कर उसके जयकारे लगा रहे थे। भगवान राम की शोभा यात्रा रामलीला मैदान से आरंभ हुई और मुख्य बाजार, थर्मल कॉलोनी, माइन कॉलोनी, पतलाड़ी से होती हुई रामलीला के दशहरा मैदान में पहुंची।   यहां रावन, मेघनाथ और कुंभकरण के पुतलों को देखने के लिए भारी भीड़ जमा हुई थी। शाम छह बजे रावण कुंभकरण व मेघनाद के पुतले जलाए गए।   वहीं इस दौरान सुरक्षा के भी कड़े प्रबंध किए गए थे। आग की घटना को लेकर दमकल कर्मी पानी के टैंकरों के साथ मौजूद थे।   वहीं इसके साथ साथ मेंढर और पुंछ में भी विजय दशमी का पूर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। यहां पर भी प्रशासन द्वारा सुरक्षा के काफी पुख्ता प्रबंध किए गए थे। रिपोर्टर ....अनिल भारद्वाज

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन