Sunday 20th of September 2026

ब्रेकिंग

रेल सुविधाओं का विस्तार नहीं हुआ तो जल्द करेंगे आंदोलन: सांसद ज्योत्सना महंत ।

हारे का सहारा, बाबा श्याम हमारा के जयकारों से गूंजेगी बुंदेली, 19 सितंबर को सजेगा 12वां श्री श्याम अखाड़ा का भव्य दरबार।

नराकास कोरबा को अखिल भारतीय स्तर पर ‘नराकास प्रोत्साहन सम्मान’ की ‘प्रशंसनीय’ श्रेणी में सम्मान।

सेवा संकल्प अभियान में स्वर्गीय बिसाहू दास महंत चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल कोरबा में चार कार्यक्रमों से दिया सेवा

सोफे में छिपा बैठा था कोबरा, वन विभाग और RCRS की टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।

: निर्माता मोहित साहू की फिल्म चंदा मामा का टीज़र 15 को होगा रिलीज़

Vivek Sahu

Fri, Jul 12, 2024
रायपुर (न्यूज उड़ान ) छत्तीसगढ़ी के फिल्म मेकर मोहित कुमार साहू के प्रोडक्शन कंपनी एन. माही फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले बनी एक और छत्तीसगढ़ी फिल्म चंदा मामा 4 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ के सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। लेकिन इसके पहले फिल्म का टीजर 15 जुलाई को एन. माही फिल्म प्रोडक्शन के यूट्यूब चैनल पर रिलीज होगा।   अभी हाल में रिलीज हुई मोहित साहू की हण्डा छत्तीसगढ़ी में जहां धमाल मचा रही हैं, वहीं चंदा मामा सिनेमाघरों में रिलीज होगा।   निर्माता मोहित साहू ने बताया कि चंदा मामा का टीजर 15 जुलाई को सुबह 7 बजे एन. माही फिल्म प्रोडक्शन के यूट्यूब चैनल पर रिलीज होगा।   इस फिल्म में मुख्य किरदार दिलेश साहू, दिव्या वर्मा, मास्टर अंश और जीत शर्मा निभा रहे है। शूटिंग के दौरान अंश के अभिनय और जुझारूपन को देखकर फिल्म के अन्य कलाकार काफी प्रभावित हुए।   फिल्म के निर्देशक अभिषेक सिंह हैं तो संवाद सुशील श्रीवास्तव का है। गीत व संगीत मोनिका व तोषांत सिंह, कैमरा मनमोहन तिवारी, एक्शन सीन को खुद निर्माता मोहित साहू ने शूट करवाया हैं और इसके मास्टर मधु अन्ना व कोरियोग्राफ मनोज दीप का है। रिपोर्टर -महेन्द्र सिंह राय

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन