Thursday 17th of September 2026

ब्रेकिंग

अयोध्या में सेवा रत्न से सम्मानित हुए राजेंद्र श्रीवास

एल्यूमिनियम निर्माण के अगले अध्याय को आकार देते बालको के इंजीनियर।

माटी के दीयों में सजेगा जनभावनाओं का उजाला। कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन ने खरीदे मिट्टी के दीये, 17 सितंबर को ‘आशीर्

करोड़ों विद्यार्थी, शिक्षक, नागरिक एक साथ, एक समय, एक स्वर में सामूहिक रूप से गाएंगे पूर्ण वंदे मातरम।

गणेश उत्सव एवं विसर्जन को लेकर कोरबा पुलिस अलर्ट।

: योग दिवस पर छत्तीसगढ़ खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड में हुआ विशेष आयोजन।

Vivek Sahu

Sun, Jun 22, 2025
रायपुर (न्यूज उड़ान )अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड में एक विशेष योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।   इस अवसर पर अध्यक्ष श्री राकेश पांडेय ने योगाभ्यास में भाग लेते हुए उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को योग के लाभों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि "योग शरीर, मन और आत्मा को संतुलित करने का साधन है। यह हमारे जीवन को अनुशासन, ऊर्जा और सकारात्मकता से भर देता है।" कार्यक्रम के दौरान अनुभवी योग प्रशिक्षकों द्वारा प्राणायाम, सूर्य नमस्कार और अन्य योग क्रियाओं का अभ्यास कराया गया, जिसमें बोर्ड के सभी अधिकारी एवं कर्मचारीगण उत्साहपूर्वक सम्मिलित हुए। अंत में श्री राकेश पांडेय ने सभी से नियमित योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने की अपील की और एक स्वस्थ, जागरूक एवं सशक्त समाज के निर्माण की दिशा में आगे बढ़ने का संदेश दिया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन