: राखी विथ रक्षक हजारों रक्षकों के कलाइयों में हेल्पिंग हैंड्स की बहने बांधेगी रक्षासूत्र।
Vivek Sahu
Tue, Aug 5, 2025
रायपुर( न्यूज उड़ान )हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन निरंतर ही सामाजिक कार्यों में आगे बढ़ते नजर आ रहा है।
वही देखा जाए तो एक मात्र ऐसी संस्था है जो प्रतिदिन 24 घंटे लोगो की मदद के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से उपलब्ध है।स्वस्थ शिक्षा पर्यावरण के साथ साथ सुरक्षा के लिए भी इनके द्वारा सुरक्षा अभियान साइबर जागरूकता अभियान चलाया जाता रहा है ।
वही पुलिस हो या सीआरपीएफ जवान या फौजी भाई सबके लिए यह संस्था समर्पित भाव रखती है। इनका एक ही उद्देश्य है मानवसेवा माधवसेवा।
इसी कड़ी में इस वर्ष रक्षा बंधन के त्यौहार में जो भाई हमारी रक्षा के लिए अपने घर नहीं जा पाते अपनी बहनों के पास नहीं जा पाते उनके लिए एक विशाल भावनात्मक शानदार आयोजन हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन द्वारा पुलिस ग्राउंड रायपुर में किया जा रहा है।
जिसमें इनके द्वारा सभी विभाग के रक्षकों को सम्मान आमंत्रित किया गया है। जिसमें प्रदेश की सैकड़ों सामाजिक कार्य करने वाली बहने रक्षकों भाइयों को तिलक लगा कर राखी बांधेगी।
हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन निरन्तर पिछले 1 माह से इस आयोजन की तैयारी में जुटा हुआ है। इस आयोजन में सभी अधिकारियों को सभी के सभी सुरक्षाकर्मी भाइयों को आमंत्रित किया गया है।
हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन के संरक्षक मनोज गोयल संरक्षक रमेश अग्रवाल ने बताया कि हमने पिछले वर्ष भी यह आयोजन बड़े धूम धाम से किया था।
पुलिस और फौजी भाई के कारण ही हम सब आज सुरक्षित है और हमारा फर्ज बनता है कि हम उनके लिए हमेशा समर्पित रहे इस आयोजन को हम त्यौहार के रूप में मनाने जा रहे है।Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन