Sunday 20th of September 2026

ब्रेकिंग

रेल सुविधाओं का विस्तार नहीं हुआ तो जल्द करेंगे आंदोलन: सांसद ज्योत्सना महंत ।

हारे का सहारा, बाबा श्याम हमारा के जयकारों से गूंजेगी बुंदेली, 19 सितंबर को सजेगा 12वां श्री श्याम अखाड़ा का भव्य दरबार।

नराकास कोरबा को अखिल भारतीय स्तर पर ‘नराकास प्रोत्साहन सम्मान’ की ‘प्रशंसनीय’ श्रेणी में सम्मान।

सेवा संकल्प अभियान में स्वर्गीय बिसाहू दास महंत चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल कोरबा में चार कार्यक्रमों से दिया सेवा

सोफे में छिपा बैठा था कोबरा, वन विभाग और RCRS की टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।

: छत्तीसगढ़ सीएम विष्णुदेव साय की सुरक्षा में बड़ी चूक,पिस्टल लेकर CM हाउस पहुंचा युवक, तीन सुरक्षाकर्मी निलंबित

Vivek Sahu

Wed, Feb 28, 2024
रायपुर/ न्यूज उड़ान /मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सुरक्षा में बड़ी चूक का मामला सामने आया है. एक युवक पिस्टल लेकर सीएम हाउस पहुंचा था, जिसे CM कक्षा के बाहर रोककर पिस्टल जब्त की गई. इस मामले में तीन सुरक्षाकर्मियों को निलंबित भी कर दिया गया है। दरअसल यह मामला 25 फरवरी की है. सीएम साय से मुलाकात करने पहुंचा एक युवक पिस्टल लेकर सीएम हाउस में घुस गया था. यह शख्स लाइसेंसी पिस्टल लेकर सीएम आवास तक आ गया था, लेकिन सीएम कक्ष के बाहर उसे रोक लिया गया. फिर उस शख्‍स की पिस्‍टल जब्त कर ली गई. बताया जा रहा है कि यह शख्स VIP गाड़ी में आया था, जिसके चलते उनकी चेकिंग नहीं की गई थी। सीएम सुरक्षा में हुई चूक के मामले में एडीजी इंटेलिजेंस ने 3 सुरक्षाकर्मियों को निलंबित कर दिया है।   अभी और सुरक्षा अधिकारियों पर गाज गिर सकती है. मामले की जांच के आदेश भी दे दिए गए हैं. सीएम सुरक्षा में तैनात वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन