Monday 2nd of November 2026

ब्रेकिंग

कोरबा पुलिस की पटाखा व्यापारियों के साथ बैठक, सुरक्षा मानकों एवं लाइसेंस की शर्तों का पालन करने के निर्देश।

सीएसईबी 1320 मेगावाट संयंत्र निर्माण स्थल से उपकरण चोरी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार; करीब ₹1 लाख के मशरूका सहित उपकरण बरा

राष्ट्रीय एकता दिवस पर कोरबा में उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में हुआ ‘एकता परेड-2026’ का सीधा प्रसारण।

आज मनाया जाएगा राज्य स्थापना दिवस समारोह ‘राज्योत्सव-2026’

प्राक लोकमंथन में छत्तीसगढ़ के लोक साहित्य और संगीत का हुआ प्रस्तुतीकरण

कोरबा : ट्रांसपोर्ट नगर चौक में स्थापित हो छत्तीसगढ़ महतारी की भव्य प्रतिमा

ट्रांसपोर्ट नगर चौक में स्थापित हो छत्तीसगढ़ महतारी की भव्य प्रतिमा

सभापति नूतन सिंह ठाकुर और छत्तीसगढ़िया सर्व समाज ने उठाई मांग।

जिला प्रशासन एवं निगम प्रशासन से की शीघ्र पहल की अपील।

कोरबा( दैनिक न्यूज उड़ान) छत्तीसगढ़ की अस्मिता, लोक संस्कृति और गौरवशाली परंपराओं को सम्मान दिलाने के उद्देश्य से कोरबा में छत्तीसगढ़ महतारी की भव्य प्रतिमा स्थापित करने की मांग तेज हो गई है।

छत्तीसगढ़िया सर्व समाज की ओर से नगर निगम कोरबा के सभापति नूतन सिंह ठाकुर ने शहर के प्रमुख ट्रांसपोर्ट नगर चौक में छत्तीसगढ़ महतारी की भव्य प्रतिमा स्थापित करने की मांग जिला प्रशासन एवं नगर निगम प्रशासन से की है।

छत्तीसगढ़ की पहचान और संस्कृति का प्रतीक हैं छत्तीसगढ़ महतारी

सभापति नूतन सिंह ठाकुर ने कहा कि छत्तीसगढ़ के विभिन्न शहरों और चौक-चौराहों पर महापुरुषों की भव्य प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं।

उसी प्रकार कोरबा के प्रमुख ट्रांसपोर्ट नगर चौक में भी छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा स्थापित की जानी चाहिए।

छत्तीसगढ़ महतारी केवल एक प्रतिमा नहीं, बल्कि प्रदेश की संस्कृति, परंपरा, सामाजिक एकता, समृद्धि और छत्तीसगढ़िया अस्मिता का प्रतीक हैं।

राज्य स्थापना के 26 वर्ष बाद भी कोरबा में नहीं लगी प्रतिमा

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण होने के बावजूद कोरबा शहर के किसी प्रमुख चौक-चौराहे पर छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा स्थापित नहीं हो पाई है।

यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि प्रदेश की पहचान और गौरव की प्रतीक छत्तीसगढ़ महतारी को शहर में अब तक उचित स्थान नहीं मिल सका है।

प्रशासन से जल्द कार्रवाई करने की मांग

नगर निगम कोरबा के सभापति नूतन सिंह ठाकुर ने जिला प्रशासन एवं निगम प्रशासन से मांग की है कि शहर के प्रमुख ट्रांसपोर्ट नगर चौक में छत्तीसगढ़ महतारी की भव्य प्रतिमा स्थापित करने के लिए शीघ्र आवश्यक पहल की जाए।

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़िया सर्व समाज कोरबा एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों की इस मांग के साथ छत्तीसगढ़िया समुदाय की भावनाएं जुड़ी हुई हैं।

उन्होंने प्रशासन से आग्रह किया कि समाज की भावनाओं और प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान का सम्मान करते हुए ट्रांसपोर्ट नगर चौक में छत्तीसगढ़ महतारी की भव्य प्रतिमा स्थापित करने की दिशा में जल्द निर्णय लिया जाए।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन