कोरबा : मारवाड़ी ब्राह्मण विकास समिति का दीपावली मिलन समारोह एवं अन्नकूट पर्व 10 नवंबर 2026 मंगलवार को श्री परशुराम भवन दूरपा रो
Vivek Sahu
Mon, Nov 9, 2026
मारवाड़ी ब्राह्मण विकास समिति का दीपावली मिलन समारोह एवं अन्नकूट पर्व 10 नवंबर 2026 मंगलवार को श्री परशुराम भवन दूरपा रोड कोरबा में सायं 5 बजे से।
मेधावी विद्यार्थियों का होगा सम्मान, शरद पूर्णिमा के अवसर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता एवं रामचरितमानस चौपाई प्रतियोगिता के प्रतिभागी होंगे पुरस्कृत, अन्नकूट प्रसाद का भी होगा आयोजन।
मारवाड़ी ब्राह्मण विकास समिति, कोरबा द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी दीपावली मिलन समारोह एवं अन्नकूट पर्व का भव्य आयोजन मंगलवार, 10 नवंबर 2026 मंगलवार को श्री परशुराम भवन, दूरपा रोड कोरबा में किया जाएगा।
मारवाड़ी ब्राह्मण विकास समिति के अध्यक्ष श्री कैलाश शर्मा ने बताया कि दीपावली आपसी प्रेम, सौहार्द, भाईचारे एवं सामाजिक एकता का पर्व है।
इसी भावना को साकार करने तथा समाज के सभी सदस्यों को एक-दूसरे से जोड़ने के उद्देश्य से इस पारिवारिक मिलन समारोह का आयोजन किया जा रहा है।
इस अवसर पर समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहन स्वरूप पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।
साथ ही शरद पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागियों को एवं रामचरितमानस चौपाई प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को भी पुरस्कृत कर प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा।
आयोजन के अंतर्गत दीपावली मिलन समारोह सायं 5 बजे से 7 बजे तक आयोजित होगा। इसके पश्चात अन्नकूट प्रसाद (भोग) का आयोजन सायं 7 बजे से रात्रि 10 बजे तक रखा गया है।
महिला मंडल की ओर से संरक्षक श्रीमती निर्मला शर्मा, अध्यक्ष श्रीमती रेणु पुजारी, सचिव श्रीमती अंजू चौमाल एवं कोषाध्यक्ष श्रीमती सोनल शर्मा सहित सभी पदाधिकारी एवं समस्त सदस्यगण आयोजन की तैयारियों में जुटे हुए हैं।
समिति के संरक्षक नाड़ीवैद्य पंडित शिव कुमार शर्मा, अध्यक्ष कैलाश शर्मा, सचिव शशि शर्मा एवं कोषाध्यक्ष श्री सुरेश शर्मा ने समाज के सभी समस्त समाजबंधुओं, सदस्यों से आग्रह किया है की वे अधिक से अधिक संख्या में सपरिवार उपस्थित होकर आपसी प्रेम, एकता एवं सामाजिक समरसता के इस दीपावली मिलन समारोह एवं अन्नकूट पर्व के आयोजन को सफल बनाएं।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन