Wednesday 16th of September 2026

ब्रेकिंग

अयोध्या में सेवा रत्न से सम्मानित हुए राजेंद्र श्रीवास

एल्यूमिनियम निर्माण के अगले अध्याय को आकार देते बालको के इंजीनियर।

माटी के दीयों में सजेगा जनभावनाओं का उजाला। कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन ने खरीदे मिट्टी के दीये, 17 सितंबर को ‘आशीर्

करोड़ों विद्यार्थी, शिक्षक, नागरिक एक साथ, एक समय, एक स्वर में सामूहिक रूप से गाएंगे पूर्ण वंदे मातरम।

गणेश उत्सव एवं विसर्जन को लेकर कोरबा पुलिस अलर्ट।

: जम्मू के पुंछ में लाइन ऑफ कंट्रोल (एलओसी) के पास घुसपैठ की कोशिश कर रहे दो आतंकियों को सेना ने किया ढेर आतंकियों के पास से दो एके 47 राइफलें और गोला-बारूद भी बरामद किया गया।

Vivek Sahu

Thu, Jul 31, 2025
जम्मु/राजौरी / न्यूज उड़ान जम्मू के पुंछ बुड्ढा अमरनाथ में खलल डालने के लिए आतंकी हरेक कोशिश कर नुकसान करने की फिराक कर रहे हैं, लेकिन भारतीय जांबाज जवान की तरफ से उन्हें मुंह पर खानी पड़ रही हैं। हर साल इस मौसम में खासकर पाकिस्तान आतंकियों की घुसपैठ को तेज कर देता है।   खराब मौसम की आड़ में बौखलाए पाकिस्तान ने आतंक मचाने के लिए कुछ लोगों को इनाम देकर ( लाइन ऑफ कंट्रोल) नियंत्रण सीमा रेखा के इस ओर भेजने की कोशिश कर रहा है ताकि पुंछ में बाबा बुड्ढा अमरनाथ जी की यात्रा में खलल डाल कर ज्यादा से ज्यादा नुकसान किया जा सके। भारत वर्ष से हर रोज हजारों की संख्या में भक्त जन बाबा जी के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। भारतीय सेना की पैनी नजर सतर्क उन्हें नापाक हरकत को नाकाम साबित कर रही है। खराब मौसम की आड़ में नियंत्रण रेखा के पास नाले को लांग कर इस और आतंकियों की घुसने की जानकारी सेना को मिली और सीमावर्ती क्षेत्र को घेरे में लेकर दो आतंकियों को मौके पर ही ठोक दिया जिनके पास से दो राइफलें, पिस्टल, और बड़ी मात्र में गोलाबारूद बरामद किया। जेके प्रदेश के अन्य जगहों सहित सीमावर्ती जिला पुंछ और राजौरी में आतंकियों और उनके मददगारों ढेर करने के लिए तलाशी अभियान अभी जारी हैं। पुंछ के देवागर सेक्टर में ऑपरेशन शिवशक्ति के तहत मार गिराए आतंकियों के पास से दो एके 47 राइफलें, एक पिस्टल सहित 5 एके मैगज़ीन, एक पिस्टल मैगज़ीन 2, आईईडी दो, ग्रेनेड, राउंड्स, एक स्मार्टफोन, सिम कार्ड, अन्य युद्ध संबंधी सामान और निजी सामान बरामद हुआ है।   वहीं जेके पुंछ पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है। भारतीय सेना , सीआरपीएफ, जेके पुलिस का आतंकियों की गतिविधियों को देखते हुए संयुक्त तलाशी अभियान जारी है। बाबा बुड्ढा अमरनाथ चट्टानी स्थल पुंछ और यात्रा एरिया की निगरानी तीसरी आंख से की जा रही है। रिपोर्ट......अनिल भारद्वाज

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन