Sunday 20th of September 2026

ब्रेकिंग

रेल सुविधाओं का विस्तार नहीं हुआ तो जल्द करेंगे आंदोलन: सांसद ज्योत्सना महंत ।

हारे का सहारा, बाबा श्याम हमारा के जयकारों से गूंजेगी बुंदेली, 19 सितंबर को सजेगा 12वां श्री श्याम अखाड़ा का भव्य दरबार।

नराकास कोरबा को अखिल भारतीय स्तर पर ‘नराकास प्रोत्साहन सम्मान’ की ‘प्रशंसनीय’ श्रेणी में सम्मान।

सेवा संकल्प अभियान में स्वर्गीय बिसाहू दास महंत चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल कोरबा में चार कार्यक्रमों से दिया सेवा

सोफे में छिपा बैठा था कोबरा, वन विभाग और RCRS की टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।

: राजौरी के बुद्धल में आतंकी हमला, सुरक्षाबलों ने मार गिराया एक आतंकी , एके 47 राइफल और दो ग्रेनेड बरामद

Vivek Sahu

Sat, Nov 18, 2023
जम्मू/राजौरी- (न्यूज उड़ान) जम्मू संभाग के राजौरी जिले के बेहरोटे बुद्धल क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर को आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच गोलीबारी शुरू हो गई है।   सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों को आत्मसमर्पण को कहा लेकिन वह नहीं माने ,जिसके चलते जवाबी कार्रवाई में जवानों ने एक आतंकी को ढेर कर दिया। मारे गए आतंकी के कब्जे से राइफल और ग्रेनेड बरामद किए हैं । थानाक्षेत्र बुद्धल में मामला दर्ज कर अन्य आतंकियों की दरपकड़ जारी है। बुद्धल क्षेत्र में आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिलने पर पुलिस और सेना की एक संयुक्त टीम ने घेराबंदी करके तलाशी अभियान चलाया।   सुरक्षाबलों को क्षेत्र में कुछ आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। जिसके बाद सुरक्षाबलों ने सैन्य अभियान चलाते हुए पूरे क्षेत्र की नाकाबंदी कर दी और आतंकवादियों को आत्मसमर्पण करने को कहा। इस दौरान छिपे आतंकियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। सुरक्षाबलों ने मोर्चा संभालते हुए आतंकियों को मुहंतोड़ जवाब दिया। जिसमें एक आतंकी को ढेर कर दिया गया। मारे गए आतंकी के कब्जे से एक एके 47 राइफल, तीन पत्रिका, दो चाइनिज ग्रेनेड, 70 एके 47 राउंड , एक पाउच बरामद किया। इस संबंध में पुलिस स्टेशन बुद्धल में दर्ज किया गया है।   मारे गए आतंकी की पहचान की जा रही है।इसके अलावा क्षेत्र को घेरे में ले लिया गया है खबर लिखे जाने तक तलाशी अभियान जारी था। ... रिपोर्टर अनिल भारद्वाज

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन