Saturday 19th of September 2026

ब्रेकिंग

रेल सुविधाओं का विस्तार नहीं हुआ तो जल्द करेंगे आंदोलन: सांसद ज्योत्सना महंत ।

हारे का सहारा, बाबा श्याम हमारा के जयकारों से गूंजेगी बुंदेली, 19 सितंबर को सजेगा 12वां श्री श्याम अखाड़ा का भव्य दरबार।

नराकास कोरबा को अखिल भारतीय स्तर पर ‘नराकास प्रोत्साहन सम्मान’ की ‘प्रशंसनीय’ श्रेणी में सम्मान।

सेवा संकल्प अभियान में स्वर्गीय बिसाहू दास महंत चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल कोरबा में चार कार्यक्रमों से दिया सेवा

सोफे में छिपा बैठा था कोबरा, वन विभाग और RCRS की टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।

: राजौरी में चोरी की गई सात मोटरसाइकिलें बरामद, नाबालिग युवक सहित दो गिरफ्तार

Vivek Sahu

Mon, Nov 27, 2023
जम्मू/राजौरी-न्यूज उड़ान जम्मू संभाग के अंतर्गत राजौरी जिले के राजौरी पुलिस स्टेशन की पुलिस टीम ने चोरी के मामले को सुलझाया है। चोरी के मामले में शामिल एक नाबालिग युवक सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिनमें एक गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं।   पुलिस ने प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि सैयद इबरार हुसैन पुत्र साबर हुसैन ने पुलिस के समक्ष एक लिखित शिकायत दर्ज कराई कि कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने उसकी पंजीकृत मोटरसाइकिल न. जेके11ई-6764 खेओरा मस्जिद के पास से चोरी कर ली है।   पुलिस स्टेशन राजौरी में मामला दर्ज किया गया और थाना प्रभारी ऐजाज वानी के नेतृत्व में एक पुलिस टीम द्वारा जांच शुरू की गई। जांच पड़ताल के दौरान एक संदिग्ध को पकड़ा गया जो किशोर था (नाम गुप्त रखा गया) जिसने पूछताछ के दौरान अपने एक सहयोगी मो. सलीम पुत्र मो. यूसुफ निवासी सरानु राजौरी के साथ अकेले अपराध करने की बात कबूल की।   कानूनी प्रक्रिया का पालन करने के बाद तत्काल मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है उनके खुलासे पर अब तक मामले में खेओरा राजौरी से चोरी की गई एक मोटरसाइकिल सहित 07 मोटरसाइकिलें बरामद की जा चुकी हैं। मामले में आगे की जांच जारी है और जांच आगे बढ़ने पर और भी बरामदगी होने की संभावना है। थाना प्रभारी राजौरी ने बताया कि गैरकानूनी कार्य व चोरी में शामिल लोगों के खिलाफ उचित कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। ... अनिल भारद्वाज

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन