Wednesday 30th of September 2026

ब्रेकिंग

घर के आंगन में पहुंचा दुर्लभ पैंगोलिन, वन विभाग ने सुरक्षित रेस्क्यू कर प्राकृतिक रहवास में छोड़ा।

सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा यात्रा बाइक रैली 1 अक्टूबर को पहुंचेगी भैसमा और पसान।

शासकीय मुकुटधर पाण्डेय महाविद्यालय में युवाओं ने ली नशा मुक्ति की शपथ।

खाम्माड़ा गुफा एवं मुसातुरी जल क्षेत्र में यूथ हॉस्टल ने की ट्रेकिंग । एचटीपीएस के मुख्य अभियंता जोशी ने बांटे प्रमाण

गणेश उत्सव के दौरान कोरबा पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई

: भारतीय जनता पार्टी कुदमुरा मंडल के कार्य समिति बैठक संपन्न,आगामी कार्य योजना पर चर्चा।

Vivek Sahu

Sun, Jul 28, 2024
कोरबा( न्यूज उड़ान) भारतीय जनता पार्टी कुदमुरा मंडल की मंडल कार्य समिति बैठक कोरकोमा में आयोजित हुआ। जिसमें भाजपा के जिला मंत्री श्रीमती रेणुका राठिया ने आगामी कार्य योजना पर प्रकाश डालते हुए पार्टी द्वारा तय सभी कार्यक्रम को बूथ स्तर पर करने हेतु सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान की।   माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने पर बधाई प्रस्तावना, भारत के माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपति मुर्मू द्वारा संसद में दिए गए अभिभाषण का वाचन ,साथ ही प्रदेश कार्यसमिति में श्री शिवरतन शर्मा के जी द्वारा राजनीतिक प्रस्ताव का वचन कर उपस्थित कार्यकर्ताओं के समक्ष रखा गया। भाजपा कुदमुरा मंडल के अध्यक्ष लक्ष्मी श्रीवास ने आगामी पंचायत चुनाव हेतु सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर चुनाव लड़ने हेतु आगामी कार्य योजना पर विस्तृत से प्रकाश डाला।   इस अवसर पर भाजपा जिला मंत्री श्रीमती रेणुका राठिया किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष उमेश्वर सोनी , मंडल के अध्यक्ष लक्ष्मी श्रीवास , महामंत्री राजू गुप्ता व हेमलाल झरिया,वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता ईश्वर सिंह राठिया ,मंडल के मंत्री ओमप्रकाश कंवर, दयाराम कंवर युवा मोर्चा के मंडल के अध्यक्ष धनंजय चौहान, चचिया सरपंच सीताराम राठिया ,नरेश पटेल , बन्धु राम यादव, रेशम चौहान,कन्हैया राठौर , बैतल राम, सुखलाल कंवर , मंगल सिंह, बरमसाय राठिया, सचिन राठिया, चेतन वर्मा सहित कुदमुरा मंडल के वरिष्ठ और कनिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन