Saturday 26th of September 2026

ब्रेकिंग

सेवा संकल्प अभियान के तहत आदिवासी शक्तिपीठ कोरबा में वृहद् स्वास्थ्य शिविर एवं महा रक्तदान शिविर में 552 व्यक्तियों क

सेवा संकल्प अभियान के तहत शहर में वृहद स्वास्थ्य एवं महारक्तदान शिविर का हुआ आयोजन।

झारखंड की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी तृषा सिंह का सड़क हादसे में निधन।

एक नेक फैसला, कई जीवनों में नई उम्मीद-सेवा संकल्प अभियान में देहदान एवं नेत्रदान का संकल्प।

गणेश उत्सव के दौरान कोरबा पुलिस का “ऑपरेशन आघात”। प्रमुख कार्रवाई

: पूर्व सांसद स्व डॉक्टर बंसीलाल महतो की पुण्यतिथि पर कार्यकर्ताओं ने अर्पित किए श्रद्धा सुमन

Vivek Sahu

Thu, Nov 23, 2023
कोरबा (न्यूज उड़ान) भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्वकर्ता, सुविख्यात चिकित्सा विद एवं कोरबा लोकसभा से पूर्व सांसद रहे स्वर्गीय डॉक्टर बंसीलाल महतो की चतुर्थ पुण्यतिथि पर कार्यकर्ताओं ने उन्हें नमन करते हुए अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए । भारतीय जनता पार्टी कार्यालय कोरबा में आज पूर्व सांसद स्वर्गीय डॉक्टर बंसीलाल महतो की चतुर्थ पुण्यतिथि मनाई गई । इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए एवं उनके साथ बिताए गए अपने अनुभवों को स्मरण किया । आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष डॉक्टर राजीव सिंह, जिला महामंत्री संतोष देवांगन, जिला उपाध्यक्ष डॉ आलोक सिंह, जिला मंत्री संदीप सहगल, राजेंद्र राजपूत, जिला मीडिया प्रभारी मनोज मिश्रा, पवन सिन्हा, विधि प्रकोष्ट जिला संयोजक राजेंद्र साहू, प्रकाश अग्रवाल, दीपक सिंह खड़ायत, नवदीप नंदा, अजय चंद्रा, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष पंकज सोनी, उपाध्यक्ष रंजू यादव, राम अवतार पटेल, भाजपा कोसाबाड़ी मंडल अध्यक्ष अजय विश्वकर्मा, दिनेश वैष्णव, राजेश सोनी, ईश्वर पटेल, चंदन सिंह, अनिल मिश्रा,के डी वैष्णव, सुदेश चंद्रा, गौरव मिश्रा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन