Wednesday 30th of September 2026

ब्रेकिंग

पिंजरे में घुसा 5 फीट का नाग, कोबरा के साथ जीवन के लिए संघर्ष करता रहा तोता,प्रकृति के नियम के सामने बेबस रहा इंसान।

राष्ट्रीय बुजुर्ग स्वास्थ्य देखभाल कार्यक्रम के तहत विश्व वयोवृद्ध दिवस पर इंदिरा गाँधी स्टेडियम टी.पी. नगर कोरबा में स

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी और उनके कार्यकाल की समीक्षा की मांग पर कोरबा में कांग्रेस का विरोध प्रदर्श

सेवा संकल्प अभियान : सेवा की कहानी। दोनों पुत्रों को संपत्ति दान करने में जयनारायण अग्रवाल को मिली 1.59 लाख रुपये की बड

निर्मला स्कूल की प्राचार्या पर गंभीर आरोप, कलेक्टर से जांच और निलंबन की मांग।

: बाबा श्याम के स्वागत में सज रहा है ग्राम बुंदेली,14 सितंबर को होगा बाबा श्याम के भजनों का भव्य आयोजन।

Vivek Sahu

Thu, Sep 12, 2024
कोरबा( न्यूज उड़ान) श्रद्धा – भाव – समर्पण के अद्भुत संगम के तहत कलयुग में सबसे ज्यादा पूजे जाने वाले बाबा श्याम की अरदास कोरबा जिले के ग्राम बुंदेली में 14 सितंबर शनिवार को लगेगी जिसकी तैयारियां कार्यक्रम के आयोजन कर्ताओं ने शुरू कर दी है। कार्यक्रम के दौरान भक्तों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो उसके लिए भव्य पंडाल बनाया जा रहा है जिसमें 5000 से अधिक बाबा श्याम के भक्त बैठकर भजनों का आनंद ले सकेंगे।   बाबा श्याम का भव्य दरबार सजाया जा रहा है उसके लिए कारीगर बाहर से बुलाए गए हैं. पूरे कार्यक्रम के दौरान भक्तों के लिए श्याम रसोई की व्यवस्था की गई है जिसमें सभी श्रद्धालु प्रसाद प्राप्त कर सकेंगे, श्याम रसोई निर्बाध रूप से पूरे कार्यक्रम के दौरान संचालित रहेगी।   2 वर्ष पूर्व ग्राम बुंदेली पावन धरा पर बाबा श्याम के परम भक्त और भजन सम्राट कन्हैया मित्तल के द्वारा भारी बारिश के दौरान श्याम भजनों का ऐसा समां बांधा गया था जिससे कि आयोजन में पहुंचे श्रद्धालु बारिश को भूलकर श्याम भजनों में रम गए थे और बारिश के बीच कार्यक्रम पूरी रात बड़े उत्साह के साथ चला था।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन