Friday 25th of September 2026

ब्रेकिंग

सेवा संकल्प अभियान के तहत आदिवासी शक्तिपीठ कोरबा में वृहद् स्वास्थ्य शिविर एवं महा रक्तदान शिविर में 552 व्यक्तियों क

सेवा संकल्प अभियान के तहत शहर में वृहद स्वास्थ्य एवं महारक्तदान शिविर का हुआ आयोजन।

झारखंड की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी तृषा सिंह का सड़क हादसे में निधन।

एक नेक फैसला, कई जीवनों में नई उम्मीद-सेवा संकल्प अभियान में देहदान एवं नेत्रदान का संकल्प।

गणेश उत्सव के दौरान कोरबा पुलिस का “ऑपरेशन आघात”। प्रमुख कार्रवाई

: बालकोनगर श्री राम मंदिर में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने किया पूजा अर्चना।

Vivek Sahu

Mon, Jan 15, 2024
कोरबा।  बालकोनगर, (न्यूज उड़ान ) वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) के टाउनशिप परिसर स्थित श्री राम मंदिर में आज केन्द्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री श्री गिरिराज सिंह दर्शन करने पहुंचे। इस अवसर पर बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक श्री राजेश कुमार ने उनका स्वागत किया। केंद्रीय मंत्री श्री सिंह ने रामलला के दर्शन के साथ ही शिव मंदिर में जलाभिषेक भी किया और बालकोनगर एवं कोरबा जिला के उज्ज्वल एवं समृद्ध भविष्य की कामना की। मंदिर परिसर का अवलोकन करते हुए उन्होंने मंदिर के संबंध में बालको सीईओ से जानकारी प्राप्त की। 1976 में बालको द्वारा निर्मित इस मंदिर में प्रतिवर्ष भागवत पाठ एवं अनेक धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया जाता है। केन्द्रीय मंत्री ने बालको के श्री राम मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान में शामिल होकर परिसर की साफ-सफाई के कार्य में भी सहयोग किया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन