Saturday 19th of September 2026

ब्रेकिंग

रेल सुविधाओं का विस्तार नहीं हुआ तो जल्द करेंगे आंदोलन: सांसद ज्योत्सना महंत ।

हारे का सहारा, बाबा श्याम हमारा के जयकारों से गूंजेगी बुंदेली, 19 सितंबर को सजेगा 12वां श्री श्याम अखाड़ा का भव्य दरबार।

नराकास कोरबा को अखिल भारतीय स्तर पर ‘नराकास प्रोत्साहन सम्मान’ की ‘प्रशंसनीय’ श्रेणी में सम्मान।

सेवा संकल्प अभियान में स्वर्गीय बिसाहू दास महंत चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल कोरबा में चार कार्यक्रमों से दिया सेवा

सोफे में छिपा बैठा था कोबरा, वन विभाग और RCRS की टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।

: पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन में आज जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय में समस्त थाना व चौकी प्रभारियों की एक महत्वपूर्ण क्राइम मीटिंग ली गई।

Vivek Sahu

Sat, Aug 2, 2025
इस मीटिंग में पुलिस अधीक्षक द्वारा लंबित अपराध , मर्ग , शिकायतों के त्वरित निराकरण, अपराध नियंत्रण, यातायात व्यवस्था के सुधार एवं यातायात नियमों के कड़ाई से पालन को लेकर विस्तारपूर्वक निर्देश दिए गए ।   पुलिस अधीक्षक ने सभी प्रभारियों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने क्षेत्र में सतर्कता बढ़ाएं एवं आम जनता से संवाद कर उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करें।   विशेष रूप से यह निर्देश दिया गया कि गंभीर अपराधों की रोकथाम हेतु रात्रि गश्त बढ़ाई जाए, साथ ही यातायात नियमों के उल्लंघन पर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।   नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने हेतु अभियान भी चलाने के निर्देश दिए गए।   बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कटघोरा , नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा , अनुभागीय पुलिस अधिकारी कटघोरा , उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय एवं अन्य थाना प्रभारी अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन