Wednesday 30th of September 2026

ब्रेकिंग

पिंजरे में घुसा 5 फीट का नाग, कोबरा के साथ जीवन के लिए संघर्ष करता रहा तोता,प्रकृति के नियम के सामने बेबस रहा इंसान।

राष्ट्रीय बुजुर्ग स्वास्थ्य देखभाल कार्यक्रम के तहत विश्व वयोवृद्ध दिवस पर इंदिरा गाँधी स्टेडियम टी.पी. नगर कोरबा में स

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी और उनके कार्यकाल की समीक्षा की मांग पर कोरबा में कांग्रेस का विरोध प्रदर्श

सेवा संकल्प अभियान : सेवा की कहानी। दोनों पुत्रों को संपत्ति दान करने में जयनारायण अग्रवाल को मिली 1.59 लाख रुपये की बड

निर्मला स्कूल की प्राचार्या पर गंभीर आरोप, कलेक्टर से जांच और निलंबन की मांग।

: कच्ची महुआ शराब बिक्री करने वाले दो आरोपी उरगा पुलिस द्वारा गिरफ़्तार।

Vivek Sahu

Sun, Sep 15, 2024
कोरबा( न्यूज उड़ान) पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी, अति0 पुलिस अधीक्षक कोरबा यूबीएस चैहान, नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री भुषण एक्का के मार्गदर्शन पर लगातार जुआ, सट्टा, आबकारी एवं नारकोटिक्स एक्ट की कार्यवाही हेतु निर्देशित करने के परिपालन में थाना प्रभारी उरगा प्रेमचंद साहू के नेतृत्व में उरगा पुलिस टीम के द्वारा लगातार कठोर कार्यवाही की जा रही है।   इसी क्रम में अवैध कच्ची महुआ शराब बिक्री करने वाले दो आरोपियों पर कार्यवाही करने में उरगा पुलिस कोरबा को सफलता प्राप्त हुई है।   मुखबीर से सूचना के अधार पर कुरुडीह उरगा में महुआ शराब बिक्री करने वाले चंद्रकुमार कश्यप एवं भजन लाल कश्यप के क़ब्ज़े से 13 लीटर देशी महुआ शराब एवं मोटर सायकल को जप्त कर धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को न्यायिक रिमांड में भेज दिया गया है। थाना उरगा पुलिस के द्वारा अवैध कारोबारियों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी। उक्त कार्यवाही में प्रआर अजय पांडेय, आरक्षक 64 झंगल मझवार, आरक्षक 91 रामेद्र बर्मन, आरक्षक महासिंह, आरक्षक नरेश टांडेल एवं मआर अनुराधा की सराहनीय भूमिका रही। आरोपी (1) चंद्रकुमार पिता फिरत राम कश्यप उम्र 35 वर्ष साकिन कुरुडीह उरगा। (2) भजन लाल कश्यप पिता महेतरू राम उम्र 32 वर्ष साकिन कुरुडीह उरगा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन