Saturday 19th of September 2026

ब्रेकिंग

रेल सुविधाओं का विस्तार नहीं हुआ तो जल्द करेंगे आंदोलन: सांसद ज्योत्सना महंत ।

हारे का सहारा, बाबा श्याम हमारा के जयकारों से गूंजेगी बुंदेली, 19 सितंबर को सजेगा 12वां श्री श्याम अखाड़ा का भव्य दरबार।

नराकास कोरबा को अखिल भारतीय स्तर पर ‘नराकास प्रोत्साहन सम्मान’ की ‘प्रशंसनीय’ श्रेणी में सम्मान।

सेवा संकल्प अभियान में स्वर्गीय बिसाहू दास महंत चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल कोरबा में चार कार्यक्रमों से दिया सेवा

सोफे में छिपा बैठा था कोबरा, वन विभाग और RCRS की टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।

: तिरंगा यात्रा, निबंध प्रतियोगिता, छायाचित्र प्रदर्शनी का किया गया आयोजन।

Vivek Sahu

Fri, Jun 27, 2025
कोरबा( न्यूज उड़ान) संविधान हत्या दिवस व आपातकाल के 50वी वर्षगांठ के अवसर पर आज जिले में तिरंगा यात्रा, निबंध प्रतियोगिता, छायाचित्र प्रदर्शनी और संगोष्ठी का आयोजन किया गया।   तिरंगा यात्रा के माध्यम से रैली निकालकर आपातकाल को याद किया गया। छायाचित्र प्रदर्शनी के माध्यम से भी आपातकाल के भयावह तस्वीरों को बताया गया। आज जिले के मीसा बंदियों का सम्मान भी किया गया।   कलेक्टर श्री अजीत वसंत के निर्देशन में लोकतंत्र की हत्या आपातकाल के 50वीं वर्षगांठ पर स्थानीय विद्यालयों के विद्यार्थियों के द्वारा तिरंगा यात्रा रैली निकाली गई। यह रैली डॉ. भीमराव अम्बेडकर ऑडिटोरियम घंटाघर ओपन थियेटर कोरबा से महाराणा प्रताप चौक, बुधवारी होते हुए वापस घंटाघर परिसर में सम्पन्न किया गया। उक्त रैली में स्काउट गाइड एनएसएस, एनसीसी तथा स्थानीय विद्यालयों के विद्यार्थी तथा शिक्षक-शिक्षिकाएं सहित अन्य शामिल हुए। तिरंगा यात्रा रैली को श्री टी. पी. उपाध्याय जिला शिक्षा अधिकारी ने संबोधित करते हुए कहा कि देश में 25 जून 1975 को आपातकाल लागू किया गया था। जिसे संविधान हत्या दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। इसी तरह सीनियर क्लब में छायाचित्र प्रदर्शनी एवं संगोष्ठी का आयोजन किया गया। तिरंगा यात्रा रैली में श्री दीनू पटेल जिला खेल अधिकारी, श्री के. आर. टंडन सहायक जिला क्रीड़ा अधिकारी, श्रीमती अल्का फिलिप्स प्राचार्य एनसीडीसी, मानसाय लहरे प्राचार्य पी.डब्लू.डी., रामकृपाल साहू सहायक खेल अधिकारी, सनत कालेलकर, सुमित सिंह, कौशल सोनवानी व्यायाम शिक्षक, गणेशी सोनकर, डिगम्बर सिंह एवं विभिन्न विद्यालय के शिक्षक/शिक्षिका विद्यार्थीगण उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन