Sunday 20th of September 2026

ब्रेकिंग

रेल सुविधाओं का विस्तार नहीं हुआ तो जल्द करेंगे आंदोलन: सांसद ज्योत्सना महंत ।

हारे का सहारा, बाबा श्याम हमारा के जयकारों से गूंजेगी बुंदेली, 19 सितंबर को सजेगा 12वां श्री श्याम अखाड़ा का भव्य दरबार।

नराकास कोरबा को अखिल भारतीय स्तर पर ‘नराकास प्रोत्साहन सम्मान’ की ‘प्रशंसनीय’ श्रेणी में सम्मान।

सेवा संकल्प अभियान में स्वर्गीय बिसाहू दास महंत चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल कोरबा में चार कार्यक्रमों से दिया सेवा

सोफे में छिपा बैठा था कोबरा, वन विभाग और RCRS की टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।

: मॉडिफाई साइलेंसर के विरुद्ध यातायात पुलिस की कार्रवाई – 17 प्रकरणों में ₹39,100 समन शुल्क वसूला गया, साइलेंसर जब्त।

Vivek Sahu

Wed, May 21, 2025
कोरबा( न्यूज उड़ान )पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी (भा.पु.से.) के निर्देशन पर, नगर पुलिस अधीक्षक (साइबर एवं यातायात) रविन्द्र कुमार मीना (भा.पु.से.) एवं डीएसपी ट्रैफिक डी. के. सिंह के नेतृत्व में यातायात पुलिस द्वारा संशोधित (मॉडिफाई) साइलेंसर लगाने वाले दुपहिया वाहनों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया।   अभियान के तहत अब तक कुल 17 प्रकरणों में कार्यवाही करते हुए ₹39,100/- समन शुल्क वसूल किया गया एवं संशोधित साइलेंसर जब्त किए गए। यह कार्रवाई मोटरयान अधिनियम के अंतर्गत की गई है।   संशोधित साइलेंसर न केवल अवैध हैं, बल्कि इससे उत्पन्न ध्वनि प्रदूषण आमजन के स्वास्थ्य एवं शांति को प्रभावित करता है। ऐसे में यातायात पुलिस द्वारा लगातार इस प्रकार के वाहनों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है। कोरबा पुलिस नागरिकों से अपील करती है कि वे वाहन में किसी भी प्रकार के अवैध परिवर्तन से बचें और यातायात नियमों का पालन करें, अन्यथा उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन