Saturday 19th of September 2026

ब्रेकिंग

रेल सुविधाओं का विस्तार नहीं हुआ तो जल्द करेंगे आंदोलन: सांसद ज्योत्सना महंत ।

हारे का सहारा, बाबा श्याम हमारा के जयकारों से गूंजेगी बुंदेली, 19 सितंबर को सजेगा 12वां श्री श्याम अखाड़ा का भव्य दरबार।

नराकास कोरबा को अखिल भारतीय स्तर पर ‘नराकास प्रोत्साहन सम्मान’ की ‘प्रशंसनीय’ श्रेणी में सम्मान।

सेवा संकल्प अभियान में स्वर्गीय बिसाहू दास महंत चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल कोरबा में चार कार्यक्रमों से दिया सेवा

सोफे में छिपा बैठा था कोबरा, वन विभाग और RCRS की टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।

: कोरबा: मछली जाल में फंसे कोबरा का सफल रेस्क्यू, RCRS टीम की सतर्कता से टली बड़ी घटना।

Vivek Sahu

Sat, Jul 12, 2025
कोरबा( न्यूज उड़ान ) बालको सुबह 6:30 बजे Dahiyanpara (राजेश सिंह के घर) से Reptile Care and Rescuer Society (RCRS) टीम को कॉल प्राप्त हुआ।   कॉल में बताया गया कि एक कोबरा सांप मछली पकड़ने के जाल में फंस गया है और स्थिति खतरनाक होती जा रही है। जानकारी मिलते ही RCRS टीम के सदस्य अजय और सत्येंद्र तुरंत मौके पर पहुँचे। दोनों ने मौके की गंभीरता को समझते हुए अत्यंत सावधानी से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। स्थानीय लोगों की मदद और टीम के अनुभव से कोबरा को सुरक्षित तरीके से जाल से बाहर निकाला गया, रेस्क्यू दौरान कोबरा सांप को किसी भी तरह का चोट नहीं लगा फिर जंगल में छोड़ दिया गया ।   स्थानीय लोगों ने RCRS टीम तथा अजय और सत्येंद्र के साहस और तत्परता की सराहना की और उन्हें धन्यवाद दिया।   RCRS टीम कोरबा क्षेत्र में दिन हो या रात, बारिश हो या गर्मी – हर परिस्थिति में रेस्क्यू के लिए तैयार रहती है।   यदि किसी को भी सांप या किसी अन्य सरीसृप (reptile) से जुड़ी कोई समस्या हो, तो तुरंत RCRS टीम या वन विभाग से संपर्क करें। संपर्क नंबर (RCRS): 📞 9827917848 📞 9009996789 📞 7987957958

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन