Saturday 26th of September 2026

ब्रेकिंग

सेवा संकल्प अभियान के तहत आदिवासी शक्तिपीठ कोरबा में वृहद् स्वास्थ्य शिविर एवं महा रक्तदान शिविर में 552 व्यक्तियों क

सेवा संकल्प अभियान के तहत शहर में वृहद स्वास्थ्य एवं महारक्तदान शिविर का हुआ आयोजन।

झारखंड की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी तृषा सिंह का सड़क हादसे में निधन।

एक नेक फैसला, कई जीवनों में नई उम्मीद-सेवा संकल्प अभियान में देहदान एवं नेत्रदान का संकल्प।

गणेश उत्सव के दौरान कोरबा पुलिस का “ऑपरेशन आघात”। प्रमुख कार्रवाई

: जन समस्या निवारण शिविर में उठीं वार्ड 27 और महाराणा प्रताप नगर की समस्याएं, आयुक्त ने दिए त्वरित समाधान के निर्देश।

Vivek Sahu

Sun, Dec 22, 2024
कोरबा (न्यूज उड़ान )कोरबा के कोसाबाड़ी जोन कार्यालय में आज जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन हुआ।   जिसमें संभागीय कमिश्नर, जिलाधीश, नगर निगम कमिश्नर और जोन कमिश्नर ने नागरिकों की समस्याएं सुनीं।   शिविर में पूर्व पार्षद एवं मंडल महामंत्री दिनेश कुमार वैष्णव ने महाराणा प्रताप नगर और वार्ड 27 की प्रमुख समस्याओं को उठाया। इनमें नाली और सीवरलाइन निर्माण, वार्ड की साफ-सफाई, और सामुदायिक भवन (मंगल भवन) के निर्माण जैसे मुद्दे शामिल थे। उन्होंने मांग की कि सामुदायिक भवन का निर्माण क्षेत्रवासियों के लिए जरूरी है, जिससे शादी-ब्याह, सुख-दुख और अन्य सामाजिक कार्यों के लिए स्थान उपलब्ध हो सके। आयुक्त ने इन समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करने के लिए विभागीय अधिकारियों को तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए।   जन समस्या निवारण शिविर ने नागरिकों और प्रशासन के बीच संवाद का एक मजबूत माध्यम प्रस्तुत किया, जिससे क्षेत्र में विकास कार्यों को गति मिलने की उम्मीद है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन