Saturday 19th of September 2026

ब्रेकिंग

रेल सुविधाओं का विस्तार नहीं हुआ तो जल्द करेंगे आंदोलन: सांसद ज्योत्सना महंत ।

हारे का सहारा, बाबा श्याम हमारा के जयकारों से गूंजेगी बुंदेली, 19 सितंबर को सजेगा 12वां श्री श्याम अखाड़ा का भव्य दरबार।

नराकास कोरबा को अखिल भारतीय स्तर पर ‘नराकास प्रोत्साहन सम्मान’ की ‘प्रशंसनीय’ श्रेणी में सम्मान।

सेवा संकल्प अभियान में स्वर्गीय बिसाहू दास महंत चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल कोरबा में चार कार्यक्रमों से दिया सेवा

सोफे में छिपा बैठा था कोबरा, वन विभाग और RCRS की टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।

: 51 बार पेचकस से गोदकर युवती की हत्या करने वाला सनकी प्रेमी चढ़ा पुलिस के हत्थे, राजनांदगांव से पुलिस ने

Vivek Sahu

Sun, Jan 1, 2023

कोरबा। शहर के पंप हाउस में विगत दिनों एक 20 वर्षीय युवती को पेचकस से 51 बार गोद कर हत्या करने वाले आरोपी को कोरबा पुलिस ने राजनादगांव से गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी से हत्या के सम्बन्ध पूछताछ की जा रही है। वहीं सूत्रों की माने तो पुलिस आज हत्या का खुलासा कर सकती है। मामला एसईसीएल के पंप हाउस कालोनी का है।

यहां रहने वाली 20 वर्षीय युवती नील कुसुम की 24 दिसंबर को पेचकस से गोद कर हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद हत्यारा शाहबाज फरार हो गया था। वहीं मृतिका के तकिए के नीचे आरोपी के फ्लाइट की टिकट भी मिली थी। हत्या के फरार आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए कोरबा पुलिस की चार टीम तलाश में जुटी थी। आखिरकार आज 7 दिन बाद आरोपी को राजनादगांव से पुलिस ने गिरफ्तार कर ही लिया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन