Wednesday 30th of September 2026

ब्रेकिंग

घर के आंगन में पहुंचा दुर्लभ पैंगोलिन, वन विभाग ने सुरक्षित रेस्क्यू कर प्राकृतिक रहवास में छोड़ा।

सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा यात्रा बाइक रैली 1 अक्टूबर को पहुंचेगी भैसमा और पसान।

शासकीय मुकुटधर पाण्डेय महाविद्यालय में युवाओं ने ली नशा मुक्ति की शपथ।

खाम्माड़ा गुफा एवं मुसातुरी जल क्षेत्र में यूथ हॉस्टल ने की ट्रेकिंग । एचटीपीएस के मुख्य अभियंता जोशी ने बांटे प्रमाण

गणेश उत्सव के दौरान कोरबा पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई

: खेल अकादमी रायपुर व बिलासपुर में कोरबा जिला के प्रतिभावान हॉकी खिलाड़ियों का हुआ चयन

Vivek Sahu

Wed, Aug 7, 2024
कोरबा( न्यूज उड़ान ) संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण छत्तीसगढ़ द्वारा रायपुर जिला में आवासीय बालिका खेल अकादमी सत्र 2024-25 तथा बिलासपुर जिला में खेलो इंडिया स्टेट सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बहतराई एवं राज्य शासन द्वारा संचालित अकादमियों में हॉकी खेल के लिए खिलाड़ियों का चयन ट्रायल आयोजित किया गया।   इस चयन ट्रायल में कोरबा जिला से श्री गोपाल दास महंत, हॉकी प्रशिक्षक के मार्गदर्शन में कुल 30 प्रतिभावान खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। जिनमें से कु. नंदनी खुंटे, कु. निकिता महंत, कु. ममता धीवर एवं कु. सावित्री सागर कुल 04 खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर आवासीय बालिका खेल अकादमी रायपुर में अपना स्थान हासिल कर अकादमी हेतु चयनित हुए।   इसी तरह कु. नैंसी बरेठ एवं रितेश टंडन कुल 02 खिलाड़ियों का चयन खेलो इंडिया स्टेट सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बहतराई बिलासपुर अंतर्गत आवासीय बालक/बालिका खेल अकादमी में हुआ।   सभी चयनित खिलाड़ी क्रमशः रायपुर एवं बिलासपुर आवासीय अकादमी में आज प्रवेश हेतु रवाना हुए।   खेल अधिकारी, जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने सभी चयनित खिलाड़ियों को अकादमी में प्रवेश हेतु तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन