Friday 25th of September 2026

ब्रेकिंग

सेवा संकल्प अभियान के तहत आदिवासी शक्तिपीठ कोरबा में वृहद् स्वास्थ्य शिविर एवं महा रक्तदान शिविर में 552 व्यक्तियों क

सेवा संकल्प अभियान के तहत शहर में वृहद स्वास्थ्य एवं महारक्तदान शिविर का हुआ आयोजन।

झारखंड की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी तृषा सिंह का सड़क हादसे में निधन।

एक नेक फैसला, कई जीवनों में नई उम्मीद-सेवा संकल्प अभियान में देहदान एवं नेत्रदान का संकल्प।

गणेश उत्सव के दौरान कोरबा पुलिस का “ऑपरेशन आघात”। प्रमुख कार्रवाई

: कबाड़ से जुगाड़ प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई अपनी प्रतिभा

Vivek Sahu

Fri, Dec 22, 2023
कोरबा / समग्र शिक्षा जिला कोरबा अंतर्गत कलेक्टर एवं जिला मिशन संचालक श्री सौरभ कुमार तथा सीईओ जिला पंचायत श्री विश्वदीप के निर्देशानुसार शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय स्याहीमुड़ी में जिला स्तरीय कबाड़ से जुगाड़ प्रतियोगिता सह कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में विद्यार्थियों द्वारा अनुपयोगी सामग्रियों से उपयोगी वस्तुएं बनाकर अपनी प्रतिभा को साबित किया। सभी विकासखण्डों से प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त प्रतिभागियों ने जिला स्तर में भाग लिया। उक्त जानकारी जिला मिशन समन्वयक समग्र शिक्षा मनोज पाण्डेय ने दी। कबाड़ से जुगाड़ में 5 विकास खण्डों से प्रति विकास खण्ड 3 प्रतिभागियों में भाग लिया जिसमे प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त विजेताओं को पुरस्कृत किया गया,जिसमे सम्बंधित स्कूलों के शिक्षक बच्चे तथा एपीसी समग्र शिक्षा उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन