Friday 25th of September 2026

ब्रेकिंग

सेवा संकल्प अभियान के तहत आदिवासी शक्तिपीठ कोरबा में वृहद् स्वास्थ्य शिविर एवं महा रक्तदान शिविर में 552 व्यक्तियों क

सेवा संकल्प अभियान के तहत शहर में वृहद स्वास्थ्य एवं महारक्तदान शिविर का हुआ आयोजन।

झारखंड की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी तृषा सिंह का सड़क हादसे में निधन।

एक नेक फैसला, कई जीवनों में नई उम्मीद-सेवा संकल्प अभियान में देहदान एवं नेत्रदान का संकल्प।

गणेश उत्सव के दौरान कोरबा पुलिस का “ऑपरेशन आघात”। प्रमुख कार्रवाई

: शासकीय कार्यालय, स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्रों में करें औचक निरीक्षण: सौरभ कुमार

Vivek Sahu

Wed, Dec 20, 2023
कोरबा (न्यूज उड़ान ) कलेक्टर श्री सौरभ कुमार ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय सीमा की बैठक में विभागीय योजनाओं की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अन्य विभागीय अधिकारी एवं तहसीलदारों को निर्देश दिए कि अविवादित नामांतरण, अविवादित बंटवारा, सीमांकन आदि राजस्व प्रकरणों का शीघ्र समाधान करें। यह प्रकरण लंबित नहीं रहना चाहिए। कलेक्टर ने अनुविभागीय अधिकारियों, तहसीलदारों, जनपद पंचायत सीईओ को निर्देशित किया कि शासन की योजनाओं के सुचारू संचालन के लिए स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों का औचक निरीक्षण कर अनुपस्थित अधिकारी-कर्मचारियों के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाए।   कलेक्टर श्री सौरभ कुमार ने समय सीमा की बैठक में निर्देश दिए कि ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों द्वारा ग्रामों में विकसित भारत संकल्प यात्रा के पूर्व की तैयारियां आवश्यक रूप से पूर्ण कर ली जाए। उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान भारत सरकार की महत्वपूर्ण 17 योजनाओं का लाभ सभी पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने के लिए अधिकारियों के द्वारा उचित मॉनिटरिंग की जाए। यात्रा के दौरान हितग्राहियों की जानकारी संबंधी डाटा एंट्री सुनिश्चित की जाए। कलेक्टर ने सभी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत एवं सीएमओ नगरीय निकाय को निर्देशित किया कि पूर्व में बनाए गए अटल चौक, अटल स्तंभ स्थल पर 25 दिसंबर सुशासन दिवस पर जनप्रतिनिधियों को भी शामिल करते हुए कार्यक्रम आयोजित किया जाए।   श्री सौरभ कुमार ने निर्देश दिया कि धान खरीदी केंद्रों पर खरीदी की पर्याप्त व्यवस्थाएं की जाए। उन्होंने अपर कलेक्टरों को निर्देशित किया कि वे तहसील न्यायालयों में प्रकरणों की समय सीमा में सुनवाई और कार्यवाही सुनिश्चित करते हुए मैनुअल प्रकरण पर कार्यवाही करें।   कलेक्टर ने जिले में विशेष पिछड़ी जनजातियों के उत्थान एवं समाज की मुख्य धारा में लाने के लिए चलाए जाने वाले जनमन अभियान के विषय में विस्तृत जानकारी देते हुए निर्देश दिए कि इस अभियान के तहत निर्धारित 11 बिंदुओं के प्रारूप के आधार पर पटवारियों के द्वारा जमीनी स्तर पर सर्वे कराया जाए ताकि इसका लाभ विशेष पिछड़ी जनजातियों को मिल सके।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन