Wednesday 30th of September 2026

ब्रेकिंग

पिंजरे में घुसा 5 फीट का नाग, कोबरा के साथ जीवन के लिए संघर्ष करता रहा तोता,प्रकृति के नियम के सामने बेबस रहा इंसान।

राष्ट्रीय बुजुर्ग स्वास्थ्य देखभाल कार्यक्रम के तहत विश्व वयोवृद्ध दिवस पर इंदिरा गाँधी स्टेडियम टी.पी. नगर कोरबा में स

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी और उनके कार्यकाल की समीक्षा की मांग पर कोरबा में कांग्रेस का विरोध प्रदर्श

सेवा संकल्प अभियान : सेवा की कहानी। दोनों पुत्रों को संपत्ति दान करने में जयनारायण अग्रवाल को मिली 1.59 लाख रुपये की बड

निर्मला स्कूल की प्राचार्या पर गंभीर आरोप, कलेक्टर से जांच और निलंबन की मांग।

: सर्व मुस्लिम जमात कोरबा ने जश्ने ईद मिलादुन्नबी की छुट्टी में तत्काल संशोधन हेतु मुख्यमंत्री के नाम से कलेक्टर कोरबा को सौंपा ज्ञापन।

Vivek Sahu

Fri, Sep 13, 2024
कोरबा( न्यूज उड़ान) सर्वविदित है कि मुस्लिम समाज के हजरत पैगंबर साहब(स.अ.व.) का जन्मदिवस इस्लामिक कैलेंडर की 12वीं तारीख को पूरे दुनिया में बड़े ही शानो शौकत, अकीदत के साथ मनाया जाता है।   इस आधार पर अंग्रेजी कैलेंडर के हिसाब से उक्त त्यौहार दिनांक 16 सितंबर 2024 दिन सोमवार को मनाया जाएगा।   जबकि अंग्रेजी व प्रशासनिक कैलेंडर में जश्ने ईद मिलादुन्नबी की छुट्टी प्रशासनिक त्रुटिवश दिनांक 17 सितंबर 2024 दिन मंगलवार को छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा घोषणा से उहापोह की स्थिति बन गई है, जिससे मुस्लिम समाज में रोष व्याप्त है।   छत्तीसगढ़, भारतवर्ष समेत दुनिया भर में सबसे बड़ा त्यौहार जश्ने ईद मिलादुन्नबी मनाने का ऐलान पूर्व में ही हो चुका है।   समाज की मांग स्वरूप जल्द से जल्द जश्ने ईद मिलादुन्नबी की शासकीय छुट्टी 17 सितंबर के स्थान पर 16 सितंबर को घोषित करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश जारी करने का कष्ट करें।   ज्ञापन सौंपने के प्रतिनिधिमंडल में सर्व मुस्लिम समाज कोरबा के मो. न्याज नूर आरबी के नेतृत्व में प्रो. मो. जफर अली, प्रो. सरफराज अली, नूर मोहम्मद मेमन, प्रो. आसिफ अंजुम, मो. रूहुल अमीन खान उपस्थित थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन