Tuesday 29th of September 2026

ब्रेकिंग

घर के आंगन में पहुंचा दुर्लभ पैंगोलिन, वन विभाग ने सुरक्षित रेस्क्यू कर प्राकृतिक रहवास में छोड़ा।

सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा यात्रा बाइक रैली 1 अक्टूबर को पहुंचेगी भैसमा और पसान।

शासकीय मुकुटधर पाण्डेय महाविद्यालय में युवाओं ने ली नशा मुक्ति की शपथ।

खाम्माड़ा गुफा एवं मुसातुरी जल क्षेत्र में यूथ हॉस्टल ने की ट्रेकिंग । एचटीपीएस के मुख्य अभियंता जोशी ने बांटे प्रमाण

गणेश उत्सव के दौरान कोरबा पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई

: सरदार पटेल देश की एकता और अखंडता के प्रतीक हैं, भारत के निर्माण में भारत उनकी भूमिका देशवासियों को सदा प्रेरित करती रहेगी : हितानंद अग्रवाल

Vivek Sahu

Wed, Oct 30, 2024
कोरबा (न्यूज उड़ान) राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर भारत के प्रथम गृहमंत्री लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की स्मृति में एकता दौड़ का आयोजन किया गया। जिला प्रशासन द्वारा आयोजित यह दौड़ कोरबा नगर स्थित घंटाघर ऑडिटोरियम में प्रारंभ हुआ। कलेक्टर अजीत वसंत, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी एवं नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ का शुभारंभ किया। इस अवसर पर पुलिस प्रशासन के अफसर कर्मी, स्कूल कॉलेज के विद्यार्थी, एनएसएस और एनसीसी के कैडेट्स, समाज सेवी एवं आम नागरिकों ने कलेक्टर एसपी और जनप्रतिनिधियों के साथ दौड़ लगाकर भागीदारी प्रदान की। कलेक्टर अजीत बसंत ने सभी को अखंडता ,एकता बनाये रखने शपथ दिलाई।   नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल ने कहा कि सरदार पटेल देश की एकता और अखंडता के प्रतीक हैं। भारत के निर्माण में उन की भूमिका नींव की उन ईंटों की तरह है जो मजबूत शिला की तरह दीवारों और छतों को तूफानों में भी अडिग रहकर खड़ा रखता है। उनके योगदान से यह देश और आने वाली पीढ़ी प्रेरणा लेता रहेगा। देश की एकता और अखंडता के प्रतीक हैं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन