Sunday 20th of September 2026

ब्रेकिंग

रेल सुविधाओं का विस्तार नहीं हुआ तो जल्द करेंगे आंदोलन: सांसद ज्योत्सना महंत ।

हारे का सहारा, बाबा श्याम हमारा के जयकारों से गूंजेगी बुंदेली, 19 सितंबर को सजेगा 12वां श्री श्याम अखाड़ा का भव्य दरबार।

नराकास कोरबा को अखिल भारतीय स्तर पर ‘नराकास प्रोत्साहन सम्मान’ की ‘प्रशंसनीय’ श्रेणी में सम्मान।

सेवा संकल्प अभियान में स्वर्गीय बिसाहू दास महंत चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल कोरबा में चार कार्यक्रमों से दिया सेवा

सोफे में छिपा बैठा था कोबरा, वन विभाग और RCRS की टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।

: खनिज के अवैध परिवहन पर नियंत्रण हेतु जिला प्रशासन द्वारा की जा रही नियमित कार्यवाही।

Vivek Sahu

Thu, Jun 19, 2025
कोरबा (न्यूज उड़ान ) राज्य शासन के मंशानुरूप जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन, भंडारण व विक्रय पर रोक लगाने हेतु जिला प्रशासन द्वारा सतत कार्यवाही की जा रही है। कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देशन में खनिजों के अवैध तस्करी पर प्रभावी नियंत्रण लगाने हेतु गठित टास्क फोर्स टीम द्वारा चिन्हांकित संवेदनशील क्षेत्रो, रेत घाटों पर निगरानी रखते हुए नियमित क्षेत्र भ्रमण कर तस्करों पर कड़ी कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में खनिज विभाग एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा रेत के अवैध परिवहन की जांच के दौरान ग्राम बरमपुर सर्वमंगला क्षेत्र में 1 टिप्पर, कोरबा, कुसमुंडा, पाली क्षेत्र में 1-1 ट्रेक्टर, उरगा क्षेत्र में 2 ट्रेक्टर, 2 टिप्पर, कटघोरा क्षेत्र में 03 ट्रेक्टर, जिल्गा(करतला) क्षेत्र में 3 ट्रेक्टर सहित कुल 14 वाहन रेत के अवैध परिवहन में संलग्न पाया गया। जिसे खनिज अधिनियम के तहत जप्त कर समीपस्थ थाना परिसर एवं खनिज जांच चौकी में आगामी आदेश पर्यन्त तक खड़ा कराया गया है। खनिज नियमो के तहत आगे की कार्रवाही सुनिश्चित की जाएगी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन