Friday 25th of September 2026

ब्रेकिंग

सेवा संकल्प अभियान के तहत आदिवासी शक्तिपीठ कोरबा में वृहद् स्वास्थ्य शिविर एवं महा रक्तदान शिविर में 552 व्यक्तियों क

सेवा संकल्प अभियान के तहत शहर में वृहद स्वास्थ्य एवं महारक्तदान शिविर का हुआ आयोजन।

झारखंड की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी तृषा सिंह का सड़क हादसे में निधन।

एक नेक फैसला, कई जीवनों में नई उम्मीद-सेवा संकल्प अभियान में देहदान एवं नेत्रदान का संकल्प।

गणेश उत्सव के दौरान कोरबा पुलिस का “ऑपरेशन आघात”। प्रमुख कार्रवाई

: रामलला प्राण प्रतिष्ठा के लिए राजमहंत पाटले को न्योता।

Vivek Sahu

Tue, Jan 16, 2024
कोरबा (न्यूज उड़ान ) आगामी 22 जनवरी को होने वाले राम लला प्राण प्रतिष्ठा उत्सव में जिले के समाजसेवी व सतनाम समाज के राजमंहत रामचंद्र पाटले को न्योता प्राप्त हुआ है।   वे ग्राम पताढ़ी गुरुगद्दी धाम के संस्थापक अध्यक्ष हैं। उनके द्वारा समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने के लिए सभी समाज के लोगों को एक मंच में लाया गया। क्षेत्र में महिलाओं के उत्थान, बच्चियों की शिक्षा दीक्षा को बढ़ाने व निर्धन कन्या विवाह कराया गया है। उन्होंने बाल विवाह पर रोक की पहल की है। जिले में धर्मांतरण के विरोध में जन जागृति अभियान शुरू किया। साथ ही जिला पंचायत सदस्य के रूप में क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया।   अयोध्या से आए प्राण प्रतिष्ठा का न्योता राष्ट्रीय स्वयंसेवकसंघ धर्म जागरण के प्रांत अधिकारी भोजराम देवांगन, विश्व हिंदू परिषद के मार्गदर्शक विनय मोहन पाराशर, जिला कार्य अध्यक्ष राजेंद्र तारक, जिला मंत्री विजय कुमार राठौर व शैलेश सोमवंशी की उपस्थिति में श्री पाटले को दिया गया। ---

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन