Sunday 20th of September 2026

ब्रेकिंग

रेल सुविधाओं का विस्तार नहीं हुआ तो जल्द करेंगे आंदोलन: सांसद ज्योत्सना महंत ।

हारे का सहारा, बाबा श्याम हमारा के जयकारों से गूंजेगी बुंदेली, 19 सितंबर को सजेगा 12वां श्री श्याम अखाड़ा का भव्य दरबार।

नराकास कोरबा को अखिल भारतीय स्तर पर ‘नराकास प्रोत्साहन सम्मान’ की ‘प्रशंसनीय’ श्रेणी में सम्मान।

सेवा संकल्प अभियान में स्वर्गीय बिसाहू दास महंत चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल कोरबा में चार कार्यक्रमों से दिया सेवा

सोफे में छिपा बैठा था कोबरा, वन विभाग और RCRS की टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।

: जनदर्शन में दूर दराज क्षेत्रों से आए लोगों की सुनी गई समस्याएं।

Vivek Sahu

Mon, Jun 23, 2025
कोरबा (न्यूज उड़ान ) कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन में अपनी समस्याओं के निराकरण के लिए आए आमनागरिको की परेशानियों को सुना।   उन्होंने सभी आवेदनों को सम्बंधित अधिकारियों को प्रेषित कर समय-सीमा के भीतर शासन के नियमानुसार निराकरण के निर्देश दिए हैं।   जनदर्शन में जिले के दूर दराज क्षेत्रो से आए ग्रामीणों ने एक एक कर अपनी समस्याएं कलेक्टर को बताया एवं शीघ्रता से समाधान करने का दरखास्त किया।   जनदर्शन में आज सीसी रोड निर्माण, स्कूल आंगनबाड़ी भवन स्वीकृति, नौकरी दिलाने, अतिक्रमण हटाने, मुआवजा दिलाने, सीमांकन, खाता विभाजन, रोजगार, उपचार हेतु सहयोग, नक्शा बटांकन, आर्थिक सहायता, पेंशन जैसे परेशानियों के कुल 94 आवेदन प्राप्त हुए।   कलेक्टर ने सभी आवेदनों को संबंधित अधिकारियों को प्रेषित कर आवेदनों का परीक्षण कर गम्भीरता से निराकरण के निर्देश दिए हैं।   इस अवसर पर सहायक कलेक्टर क्षितिज गुरभेले, जिला पंचायत सीईओ श्री दिनेश नाग सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन