Friday 25th of September 2026

ब्रेकिंग

सेवा संकल्प अभियान के तहत आदिवासी शक्तिपीठ कोरबा में वृहद् स्वास्थ्य शिविर एवं महा रक्तदान शिविर में 552 व्यक्तियों क

सेवा संकल्प अभियान के तहत शहर में वृहद स्वास्थ्य एवं महारक्तदान शिविर का हुआ आयोजन।

झारखंड की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी तृषा सिंह का सड़क हादसे में निधन।

एक नेक फैसला, कई जीवनों में नई उम्मीद-सेवा संकल्प अभियान में देहदान एवं नेत्रदान का संकल्प।

गणेश उत्सव के दौरान कोरबा पुलिस का “ऑपरेशन आघात”। प्रमुख कार्रवाई

: गिरदावरी कार्य में लापरवाही, बेन्दरकोना का पटवारी निलम्बित कलेक्टर के निर्देश पर जाँच के बाद हुई कार्यवाही

Vivek Sahu

Fri, Dec 22, 2023
कोरबा गिरदावरी कार्य में लापरवाही की शिकायत पर कलेक्टर के निर्देश पर हुई जाँच में सही पाए जाने पर बेन्दरकोना के पटवारी को एसडीएम कोरबा ने निलंबित कर दिया है। बताया गया है कि आवेदक श्री प्यारेलाल कर्ष उर्फ प्यारी पिता पुसाऊ निवासी ग्राम बेंदरकोना तहसील भैंसमा द्वारा 19 दिसम्बर 23 को अपने भूमि स्वामी हक की भूमि ग्राम बेंदरकोना प.ह.नं. 03 स्थित कुल रकबा 1.74 ए. के रकबा अनुसार धान विक्रय किये जाने हेतु संबंधित पटवारी को आदेशित करने के संबंध में शिकायत पत्र प्रस्तुत किया गया था। कलेक्टर सौरभ कुमार ने इस प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए जाँच कर आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिये थे। उक्त शिकायत पत्र के आधार पर गठित संयुक्त जांच दल जिसमें एक डिप्टी कलेक्टर, राजस्व अधिकारी और सहायक अधीक्षक शामिल थे द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदन अनुसार श्री भरतलाल चौहान पटवारी, प.ह.नं. 03 बेंदरकोना रा.नि.मं. व तहसील भैंसमा के द्वारा कृषि भूमि के गिरदावरी कार्य में लापरवाही बरतते हुए गिरदावरी कार्य किया जाना पाया गया है। श्री भरतलाल चौहान पटवारी का उक्त कृत्य सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 03 के विपरीत मानते हुए श्री भरतलाल चौहान पटवारी, प.ह.नं. 03 रा.नि.मं. भैंसमा को छ.ग. सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम, 1966 के नियम 9 (1) क के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।निलंबन अवधि में श्री भरतलाल चौहान पटवारी का मुख्यालय तहसील कार्यालय करतला नियत किया गया है। उन्हें निलंबन अवधि में जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा। कलेक्टर श्री सौरभ कुमार ने सभी एसडीएम और तहसीलदारो को निर्देशित किया है कि वे संबंधित धान खरीदी केंद्रों का सतत निरीक्षण करे और गिरदावरी संबंधित शिकायत आने पर गंभीरता से जाँच करते हुए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करें।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन