Saturday 19th of September 2026

ब्रेकिंग

रेल सुविधाओं का विस्तार नहीं हुआ तो जल्द करेंगे आंदोलन: सांसद ज्योत्सना महंत ।

हारे का सहारा, बाबा श्याम हमारा के जयकारों से गूंजेगी बुंदेली, 19 सितंबर को सजेगा 12वां श्री श्याम अखाड़ा का भव्य दरबार।

नराकास कोरबा को अखिल भारतीय स्तर पर ‘नराकास प्रोत्साहन सम्मान’ की ‘प्रशंसनीय’ श्रेणी में सम्मान।

सेवा संकल्प अभियान में स्वर्गीय बिसाहू दास महंत चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल कोरबा में चार कार्यक्रमों से दिया सेवा

सोफे में छिपा बैठा था कोबरा, वन विभाग और RCRS की टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।

: पंडित प्रदीप मिश्रा कोरबा पहुंचे, शिव महापुराण कथा का सार्वजनिक आयोजन रद्द।

Vivek Sahu

Sat, Jul 12, 2025
कोरबा ( न्यूज उड़ान) कोरबा में 12 से 18 जुलाई 2025 तक प्रस्तावित पंडित प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा के सार्वजनिक आयोजन को निरंतर हो रही वर्षा के कारण रद्द कर दिया गया है। आयोजन मंडल का कहना है कि पंडित जी की सहमति से एक सभागृह हाल में आयोजन कर उसका लाइव प्रसारण करने की तैयारी की जा रही है । शिव महापुराण कथा का आयोजन स्थल पहले खैरभावना कनबेरी से बदलकर प्रियदर्शिनी इंदिरा स्टेडियम, ट्रांसपोर्ट नगर और फिर छुरी के बंद पड़े वंदना पावर प्लांट परिसर में स्थानांतरित किया गया था।   हालांकि, सावन के महीने में भारी बारिश की संभावना और सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए अब सार्वजनिक एवं बृहद स्तर पर कथा आयोजन का कार्यक्रम रद्द कर उसके स्वरूप को परिवर्तित करने का निर्णय लिया गया है।     https://youtube.com/shorts/AOhnlDl6Grc?si=Yeh4vC0JQ5aMhuTF     बारिश और सुरक्षा कारण आयोजक मंडल ने बताया कि सावन में भारी बारिश के कारण आयोजन स्थल पर व्यवस्थाएं प्रभावित हो सकती थीं।   इसके अलावा, पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा में रोजाना जनसागर के जैसे श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है, जिससे यातायात और सुरक्षा की चुनौतियां बढ़ जाती हैं।   पहले भी जयपुर में उनकी कथा को तीसरे दिन बारिश और भीड़ के कारण रोकना पड़ा था। कोरबा में भी यही आशंका जताई गई, जिसके चलते यह निर्णय लिया गया। आयोजन समिति और प्रशासन की भूमिका। श्री महाकाल भक्त मंडल और जिला प्रशासन ने मिलकर आयोजन स्थल का कई बार निरीक्षण किया था।   कलेक्टर अजीत वसंत और एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने छुरी में पंडाल, पार्किंग, और हेलीपेड की व्यवस्थाओं का जायजा लिया था।   लेकिन बारिश की संभावना और भीड़ प्रबंधन की कठिनाइयों को देखते हुए अंततः कथा को स्थगित करने का फैसला किया गया। ऑनलाइन आयोजन की कर रहे तैयारी। जिसका प्रसारण विभिन्न डिजिटल प्लेटफॉर्म से लाइव किया जाएगा। जिसका श्रद्धालु अपने अपने स्थान से ही श्रवण कर सकेंगे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन