Sunday 20th of September 2026

ब्रेकिंग

रेल सुविधाओं का विस्तार नहीं हुआ तो जल्द करेंगे आंदोलन: सांसद ज्योत्सना महंत ।

हारे का सहारा, बाबा श्याम हमारा के जयकारों से गूंजेगी बुंदेली, 19 सितंबर को सजेगा 12वां श्री श्याम अखाड़ा का भव्य दरबार।

नराकास कोरबा को अखिल भारतीय स्तर पर ‘नराकास प्रोत्साहन सम्मान’ की ‘प्रशंसनीय’ श्रेणी में सम्मान।

सेवा संकल्प अभियान में स्वर्गीय बिसाहू दास महंत चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल कोरबा में चार कार्यक्रमों से दिया सेवा

सोफे में छिपा बैठा था कोबरा, वन विभाग और RCRS की टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।

: पाली तानाखार विधायक श्री केरकेट्टा ने की मनरेगा कार्यों की समीक्षा

Vivek Sahu

Thu, Dec 29, 2022

कोरबा। जनपद पंचायत पोड़ी-उपरोड़ा के सद्भावना भवन में पाली-तानाखार विधायक श्री मोहित राम केरकेट्टा ने ग्रामीण एवं पंचायत विभाग की योजनाओं के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने महात्मा गांधी नरेगा के कार्यों की भी विस्तृत समीक्षा की। विधायक श्री केरकेट्टा ने मनरेगा के तहत चल रहे निर्माण और विकास कार्यों की जानकारी लेकर मनरेगा कामों में अधिक से अधिक संख्या में ग्रामीणों को संलग्न करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मनरेगा के तहत श्रम मूलक कार्यों को ज्यादा संचालित किया जाए। जिसका लाभ ग्रामीण श्रमिकों को मिल सके।

उन्होंने कहा कि मनरेगा की कार्ययोजना में ग्राम विकास एवं श्रम मूलक कार्यों को प्राथमिकता दी जाए। बैठक में ग्रामीणों की मांग एवं समस्याओं की जानकारी ली तथा मांग के निराकरण के लिए उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया। बैठक में जनपद सदस्य सरपंच, सचिव, जनप्रतिनिधि सहित अनुविभागीय अधिकारी श्री हरिशंकर पैंकरा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत श्री राधेश्याम मिरझा सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन