Wednesday 16th of September 2026

ब्रेकिंग

अयोध्या में सेवा रत्न से सम्मानित हुए राजेंद्र श्रीवास

एल्यूमिनियम निर्माण के अगले अध्याय को आकार देते बालको के इंजीनियर।

माटी के दीयों में सजेगा जनभावनाओं का उजाला। कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन ने खरीदे मिट्टी के दीये, 17 सितंबर को ‘आशीर्

करोड़ों विद्यार्थी, शिक्षक, नागरिक एक साथ, एक समय, एक स्वर में सामूहिक रूप से गाएंगे पूर्ण वंदे मातरम।

गणेश उत्सव एवं विसर्जन को लेकर कोरबा पुलिस अलर्ट।

: प्रधानमंत्री और उनकी माता पर अभद्र टिप्पणी से आक्रोश, भारतीय संस्कृति और मातृत्व पर हमला बताया।

Vivek Sahu

Sat, Aug 30, 2025
कोरबा( न्यूज उड़ान ) कांग्रेस और आरजेडी नेताओं द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी माता जी के प्रति की गई अभद्र टिप्पणी को लेकर भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश देखने को मिला।   इसे केवल राजनीति का पतन नहीं बल्कि भारतीय संस्कृति, मातृत्व और नारी सम्मान पर सीधा प्रहार बताया गया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि ऐसी दूषित मानसिकता रखने वाले नेताओं को जनता कभी माफ नहीं करेगी।   महापौर संजु देवी राजपूत ने अपने उद्बोधन में कहा कि — “प्रधानमंत्री जी का अपमान केवल एक व्यक्ति का नहीं बल्कि पूरे देश का अपमान है।   कांग्रेस और आरजेडी नेताओं ने जिस प्रकार मर्यादा को तोड़ते हुए हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी और उनकी पूज्य माता जी के प्रति अभद्र टिप्पणी की है, वह निंदनीय है।   भारतीय संस्कृति में मातृत्व और नारी का सम्मान सर्वोपरि है और उस पर प्रहार करने वाले नेताओं को जनता कभी क्षमा नहीं करेगी। बिहार की जनता अब जाग चुकी है और विधानसभा चुनाव में अपने मत से इन नेताओं को करारा जवाब देगी।” भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष (अल्पसंख्यक मोर्चा) आरिफ खान ने कहा कि — “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर व्यक्तिगत टिप्पणी करना और उनकी पूज्य माता जी का अपमान करना किसी भी दृष्टि से स्वीकार्य नहीं है।   यह राजनीति की मर्यादा का नहीं बल्कि पूरे देश की संस्कृति और संस्कारों का अपमान है। प्रधानमंत्री आज केवल भाजपा के नहीं, बल्कि पूरे भारत के नेता हैं। उन पर इस तरह की आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले नेताओं ने अपने संकीर्ण और दूषित चरित्र को उजागर किया है। बिहार की जागरूक जनता निश्चित रूप से आगामी विधानसभा चुनाव में इन विभाजनकारी और अपमानजनक राजनीति करने वालों को करारा सबक सिखाएगी।” पार्षद नरेंद्र देवांगन ने भी अपने विचार रखते हुए कहा कि — “प्रधानमंत्री और उनकी पूज्य माता जी पर अभद्र टिप्पणी करना न केवल भारतीय राजनीति की मर्यादा का उल्लंघन है, बल्कि करोड़ों भारतीयों की भावनाओं को ठेस पहुँचाने वाला कार्य है। मातृत्व का अपमान हमारी संस्कृति के मूल्यों पर हमला है और इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।   आने वाले समय में जनता इन असंवेदनशील और संकीर्ण सोच रखने वाले नेताओं को उचित उत्तर अवश्य देगी।”   इस अवसर पर महापौर संजु देवी सिंह राजपूत के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों ने कड़ा विरोध दर्ज किया।   कार्यक्रम में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष (अल्पसंख्यक मोर्चा) आरिफ खान, पार्षद नरेंद्र देवांगन, मंडल अध्यक्ष डॉ राजेश राठौर, योगेश मिश्रा, मनीष मिश्रा, मनोज लहरें, डीलेंद्र यादव, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष वैशाली रत्नपारखी, पूर्व मंडल अध्यक्ष अजय विश्वकर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष नारायण ठाकुर, मंडल उपाध्यक्ष अनिल यादव, जिला खनिज न्यास सदस्य एवं पार्षद मुकुंद सिंह कंवर, एमआईसी सदस्य अजय चंद्रा, हितानन्द अग्रवाल, धन्कुमारी गर्ग, ममता यादव, फ़िरत राम साहू, पार्षद यूगल किशोर कैवर्त, लक्ष्मण श्रीवास, चंद्रलोक सिंह, पंकज देवांगन, उपेंद्र पटेल, राधा महंत, सम्मत कुंवर, प्रीति दिनेश वैष्णव, भाजयुमो जिलाध्यक्ष पंकज सोनी, आरती लखन सिंह, रूबी देवी, चेतन मैत्री, किशन केवट, लक्की नंदा, मीडिया सह प्रभारी पवन सिन्हा, सरजू अजय सहित महिला मोर्चा की बहनें, एमएमआईसी सदस्य और बड़ी संख्या में पार्षद उपस्थित रहे।   नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री और उनकी माता पर की गई अभद्र टिप्पणी से न केवल भाजपा कार्यकर्ता, बल्कि पूरे देश की जनता आहत है।   यह आचरण भारतीय राजनीति के लिए कलंक है। अब समय आ गया है जब जनता इन अपमानजनक मानसिकता वाले नेताओं को लोकतांत्रिक तरीके से करारा उत्तर दे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन