Tuesday 29th of September 2026

ब्रेकिंग

घर के आंगन में पहुंचा दुर्लभ पैंगोलिन, वन विभाग ने सुरक्षित रेस्क्यू कर प्राकृतिक रहवास में छोड़ा।

सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा यात्रा बाइक रैली 1 अक्टूबर को पहुंचेगी भैसमा और पसान।

शासकीय मुकुटधर पाण्डेय महाविद्यालय में युवाओं ने ली नशा मुक्ति की शपथ।

खाम्माड़ा गुफा एवं मुसातुरी जल क्षेत्र में यूथ हॉस्टल ने की ट्रेकिंग । एचटीपीएस के मुख्य अभियंता जोशी ने बांटे प्रमाण

गणेश उत्सव के दौरान कोरबा पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई

: एनटीपीसी में ठेकेदार कर रहा मजदूरों की जिंदगी से खिलवाड़,अधिकारी अनजान या जानबूझ कर मौन,सवाल तो...

Vivek Sahu

Thu, Jun 20, 2024
कोरबा (न्यूज उड़ान) जिले के एनटीपीसी आवासीय परिसर में इन दिनों मरम्मत का कार्य जोरो पर चल रहा है।जिसमें सैकड़ों मजदूर कार्यरत हैं।   कहीं रोड मरम्मत तो कहीं बाउंड्री वॉल निर्माण सहित रंग रोनक का किया जा रहा है। लेकिन इन कार्यों में से रंग रोनक करने में लगे मजदूरों के जिंदगी के साथ ठेकेदार खिलवाड़ कर रहा है और एनटीपीसी के जिम्मेदार अधिकारी अनजान हैं या जानबूझ कर मौन है ये चर्चा का विषय बना हुआ है।   https://youtu.be/A3FOlIvmd1E?si=JsCesBswqSVl4-rD   जानकारी के मुताबिक एनटीपीसी में बाउंड्री वॉल निर्माण से लेकर रंग रोनक का काम ओम कंस्ट्रक्शन द्वारा कराया जा रहा है। ठेकेदार द्वारा लापरवाही बरते हुए बिना सुरक्षा के मजदूरों से काम कराया जा रहा। मजदूर से लेकर कर्मचारियों की प्रति सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एनटीपीसी सख्त है ये सुनने को तो जरूर मिलता है लेकिन देखने में इसका उल्टा ही नजर आ रहा है। सुरक्षा मापदंड के हिसाब से सिर पर हेलमेट,पैरों में सेफ्टी शू,हाथों में ग्लब्स,और ऊंचाई में कार्य करने के लिए लोहे की पाईप से बने भाड़ा और सेफ्टी बेल्ट भी होना जरूरी रहता है। लेकिन यहां कैसी सुरक्षा की इंतजाम में ठेकेदार द्वारा कार्य कराया जा रहा है और एनटीपीसी के अधिकारी मौन हैं जरा आप भी देखें वीडियो...

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन