Tuesday 22nd of September 2026

ब्रेकिंग

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की भक्ति और नुआखाई की संस्कृति में दिखी सामाजिक एकता।

एसईसीएल मुख्यालय बिलासपुर में डायरेक्टेड, विधायक प्रेमचंद पटेल व भूविस्थापितों के बीच सार्थक चर्चा हुई।

ऑपरेशन आघात : नशे के खिलाफ रायगढ़ पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, करीब एक किलो गांजा और 58.32 लीटर अवैध शराब जब्त

कोरबा ब्रेकिंग: सिंघाली के जंगल में जुए के फड़ पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 11 जुआरी गिरफ्तार, 11.56 लाख की संपत्ति जब्त।

गणेश विसर्जन में पुलिस की सख्ती: नियम तोड़ने वाले डीजे एवं पिकअप वाहन जप्त।

: वरिष्ठ नागरिकों के प्रति समाज में सुरक्षा और सम्मान विकसित करने की आवश्यकता

Vivek Sahu

Sun, Oct 1, 2023
कोरबा  अंतराष्ट्रीय वृद्ध जन दिवस के अवसर पर आज सियान सदन में जिला प्रशासन द्वारा वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान किया गया। मुख्य अतिथि श्री राजकिशोर प्रसाद नगर पालिका निगम ने इस अवसर पर कहा कि घर परिवार में वृद्ध माता-पिता एक बरगद के पेड़ के समान है, इनकी छाया ही बहुत सुकून देने वाली है। इनके आशीर्वाद से घर परिवार में खुशहाली बनी रहती है। हमें वृद्धावस्था में इनका समुचित ख्याल रखना चाहिए। समय के साथ वृद्धावस्था में एकाकीपन तनाव का कारण बनता है। नई पीढ़ी अपने माता-पिता को अपने पास और साथ रखकर पारिवारिक वातावरण को और भी सुखमय बना सकते हैं, इसके लिए सभी को एक दूसरे की भावनाओं को समझते हुए मिलजुलकर रहना होगा। शारीरिक रूप से असमर्थता होने पर वरिष्ठ नागरिकों की उपेक्षा करना आने वाले समाज को एक गलत रास्ते पर ले जाने जैसा हो सकता है। इसलिए समाज में सुरक्षा और सम्मान वरिष्ठ नागरिकों के प्रति एक सकारात्मक माहौल विकसित करने में उपयोगी होने के साथ नई पीढ़ी के लिए भी एक बेहतर कल का निर्माण किया जा सकता है। इस तरह के संस्कार अपने घर से ही प्रारंभ होने चाहिए। वृद्धजन दिवस पर वृद्धआश्रम में वरिष्ठ नागरिकों को शॉल और श्रीफल से सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में श्री जे के तिवारी अध्यक्ष,सियान सदन, उपसंचालक समाज कल्याण विभाग,सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ नागरिक और समाजसेवी,जनप्रतिनिधि अधिकारी उपस्थित थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन