Friday 25th of September 2026

ब्रेकिंग

सेवा संकल्प अभियान के तहत आदिवासी शक्तिपीठ कोरबा में वृहद् स्वास्थ्य शिविर एवं महा रक्तदान शिविर में 552 व्यक्तियों क

सेवा संकल्प अभियान के तहत शहर में वृहद स्वास्थ्य एवं महारक्तदान शिविर का हुआ आयोजन।

झारखंड की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी तृषा सिंह का सड़क हादसे में निधन।

एक नेक फैसला, कई जीवनों में नई उम्मीद-सेवा संकल्प अभियान में देहदान एवं नेत्रदान का संकल्प।

गणेश उत्सव के दौरान कोरबा पुलिस का “ऑपरेशन आघात”। प्रमुख कार्रवाई

: हर लोकसभा से एक मंत्री, लखनलाल का भी नाम शामिल मंत्रिमंडल की लगभग तैयार सूची, दिल्ली से लगेगी मुहर

Vivek Sahu

Wed, Dec 13, 2023
कोरबा( न्यूज उड़ान ) छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और डिप्टी सीएम अरुण साव, विजय शर्मा के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों के बीच मंत्रिमंडल के गठन और इसमें शामिल होने वाले नाम को लेकर राजनीतिक गलियारे में सरगर्मी बढ़ी हुई है।   पार्टी सूत्रों की मानें तो मंत्रिमंडल के लिए नाम तय हो चुके हैं और सूची तैयार कर हाई कमान को भेज दी गई है।   इस सूची पर दिल्ली से मुहर लगेगी। मंत्रिमंडल में 12 विधायकों को शामिल किया जा रहा है, इनमें कोरबा विधानसभा के विधायक लखनलाल देवांगन का भी नाम शामिल है।   उन्हें ऐतिहासिक जीत का ईनाम के तौर पर मंत्रिमंडल दिया जा रहा है। पार्टी सूत्र बताते हैं कि प्रदेश की 11 लोकसभा में से हर एक लोकसभा से एक मंत्री बनाया जा रहा है। इनमें श्यामबिहारी जायसवाल, भैयालाल राजवाड़े के अलावा रामविचार नेताम, ओपी चौधरी, केदार कश्यप, बृजमोहन अग्रवाल, राजेश मूणत, अमर अग्रवाल, अजय चंद्राकर, लता उसेंडी के नाम प्रमुख तौर पर शामिल हैं।   इनके अलावा विक्रम उसेंडी, दयालदास बघेल, रेणुका सिंह, धरमलाल कौशिक के नाम पर भी विचार चल रहा है और अंतिम सूची फायनल होने तक मंत्रिमंडल में शामिल किए जा रहे नाम में फेरबदल संभावित है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन