Wednesday 30th of September 2026

ब्रेकिंग

पिंजरे में घुसा 5 फीट का नाग, कोबरा के साथ जीवन के लिए संघर्ष करता रहा तोता,प्रकृति के नियम के सामने बेबस रहा इंसान।

राष्ट्रीय बुजुर्ग स्वास्थ्य देखभाल कार्यक्रम के तहत विश्व वयोवृद्ध दिवस पर इंदिरा गाँधी स्टेडियम टी.पी. नगर कोरबा में स

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी और उनके कार्यकाल की समीक्षा की मांग पर कोरबा में कांग्रेस का विरोध प्रदर्श

सेवा संकल्प अभियान : सेवा की कहानी। दोनों पुत्रों को संपत्ति दान करने में जयनारायण अग्रवाल को मिली 1.59 लाख रुपये की बड

निर्मला स्कूल की प्राचार्या पर गंभीर आरोप, कलेक्टर से जांच और निलंबन की मांग।

: कोरबा (.ब्रेकिंग न्यूज़.) : झाड़ियों में मिली लाश का कातिल पकड़ाया, प्रेम प्रसंग की थी वजह

Vivek Sahu

Sun, Sep 15, 2024
कोरबा। रविवार दोपहर सनसनीखेज घटनाक्रम में बालको थाना क्षेत्र अंतर्गत सतनाम नगर स्थित सीएसईबी के राखड़ डैम के निकट झाड़ियों में एक रक्तरंजित लाश मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया था। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची। मृतक की पहचान बालको के भदरापारा निवासी भुनेश्वर जायसवाल 35 वर्ष के रूप में हुई है जिसके गुमशुदा होने की रिपोर्ट पत्नी ने थाना में दर्ज कराई थी। बालको थाना प्रभारी निरीक्षक अभिनवकान्त सिंह ने बताया कि प्रेम प्रसंग से मामला जुड़ा हुआ है। आरोपी सतीश काठले निवासी बालको की पत्नी से मृतक का प्रेम प्रसंग था। उक्त बात से आरोपी व भुवनेश्वर के बीच विवाद उत्पन्न हुआ तो गुस्से में आकर आरोपी सतीश ने भुवनेश्वर की हत्या की योजना बनाने के बाद, धारदार हथियार से घटना को अंजाम दिया। घटना वाले दिन, सतीश और भुनेश्वर राखड़ डैम के पास शराब पीने गए थे। शराब के नशे में सतीश ने भुनेश्वर से कहा कि वह उसकी पत्नी से दूर रहे। इस पर भुनेश्वर ने मजाक उड़ाते हुए कहा जिससे सतीश का गुस्सा भड़क गया और दोनों के बीच झगड़ा हो गया। भुनेश्वर ने पहले उस पर हमला करने की कोशिश की और चाकू निकाल लिया लेकिन सतीश ने किसी तरह चाकू छीन लिया और गुस्से में आकर भुनेश्वर पर कई वार कर दिए। भुनेश्वर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हत्या के बाद सतीश वहां से भाग गया और अपने घर के बाड़ी में छिप गया। पुलिस ने जब सतीश को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की तो आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन