Tuesday 29th of September 2026

ब्रेकिंग

घर के आंगन में पहुंचा दुर्लभ पैंगोलिन, वन विभाग ने सुरक्षित रेस्क्यू कर प्राकृतिक रहवास में छोड़ा।

सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा यात्रा बाइक रैली 1 अक्टूबर को पहुंचेगी भैसमा और पसान।

शासकीय मुकुटधर पाण्डेय महाविद्यालय में युवाओं ने ली नशा मुक्ति की शपथ।

खाम्माड़ा गुफा एवं मुसातुरी जल क्षेत्र में यूथ हॉस्टल ने की ट्रेकिंग । एचटीपीएस के मुख्य अभियंता जोशी ने बांटे प्रमाण

गणेश उत्सव के दौरान कोरबा पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई

: पुरानी बस्ती में मंत्रमुग्ध कर रहा माँ का सौम्य स्वरूप

Vivek Sahu

Mon, Oct 7, 2024
कोरबा (न्यूज उड़ान ) कोरबा के पुरानी बस्ती रानी गेट में दुर्गा उत्सव की धूम मची हुई है।   सार्वजनिक दुर्गा पूजा एवं दशहरा उत्सव समिति रानी गेट पुरानी बस्ती द्वारा विगत 43 वर्षों से नवरात्र के पावन अवसर पर रानी गेट स्थित दुर्गा मंदिर में मां दुर्गा की प्रतिमा विराजित की गई हैं। इस वर्ष मां दुर्गा का सौम्या स्वरूप यहां आने वाले भक्तों को एक असीम शांति का सुखद अनुभव करा रहा है।   मां की अप्रतिम प्रतिमा को अपलक निहारत भक्तजन मोबाइल कैमरा में मां की तस्वीर कैद भी कर रहे हैं। पुरानी बस्ती रानी गेट दुर्गा मंदिर के साथ ही आसपास रंग-बिरंगे विद्युत लाइट से जगमगा रही है। रानी गेट दुर्गा मंदिर के पीछे दशहरा मैदान में गरबा डांडिया का भी आयोजन प्रथम दिन से किया जा रहा है। बच्चों से लेकर युवतियों और महिलाओं का उत्साह देखते ही बन रहा हैं।   भक्ति गीतों पर डांडिया करते थिरकते कदमों से माँ की भक्ति में हर उम्र के लोग रमे हुए हैं। यहां आने वाले श्रद्धालुओं के लिए भोग प्रसाद की व्यवस्था भी सार्वजनिक दुर्गा पूजा एवं दशहरा उत्सव समिति के द्वारा की गई है जिसमें सभी बढ़-चढ़कर अपना योगदान दे रहे हैं। बच्चों में भी खासा उत्साह नजर आ रहा है। संपूर्ण आयोजन को सफल बनाने में सार्वजनिक दुर्गा पूजा एवं दशहरा उत्सव समिति के अध्यक्ष बादल सिंह राजपूत, सचिव जितेन्द्र सिंह राजपूत कोषाध्यक्ष आलोक सिंह राजपूत सहित समिति के सभी सदस्य एवं बस्ती वासी लगे हुए हैं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन