Wednesday 30th of September 2026

ब्रेकिंग

पिंजरे में घुसा 5 फीट का नाग, कोबरा के साथ जीवन के लिए संघर्ष करता रहा तोता,प्रकृति के नियम के सामने बेबस रहा इंसान।

राष्ट्रीय बुजुर्ग स्वास्थ्य देखभाल कार्यक्रम के तहत विश्व वयोवृद्ध दिवस पर इंदिरा गाँधी स्टेडियम टी.पी. नगर कोरबा में स

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी और उनके कार्यकाल की समीक्षा की मांग पर कोरबा में कांग्रेस का विरोध प्रदर्श

सेवा संकल्प अभियान : सेवा की कहानी। दोनों पुत्रों को संपत्ति दान करने में जयनारायण अग्रवाल को मिली 1.59 लाख रुपये की बड

निर्मला स्कूल की प्राचार्या पर गंभीर आरोप, कलेक्टर से जांच और निलंबन की मांग।

: पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती 25 सितम्बर पर “मोर बूथ मोर अभियान”, हर बूथ में 100 नए सदस्य का लक्ष्य: गोपाल मोदी।

Vivek Sahu

Wed, Sep 25, 2024
कोरबा( न्यूज उड़ान) पूर्ववर्ती जनसंघ नेता और भाजपा के प्रेरणापुंज पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती 25 सितम्बर को छत्तीसगढ़ भाजपा द्वारा ” मोर बूथ मोर अभियान” के तहत प्रत्येक बूथ में पहुंचकर भाजपा का 100 नया सदस्य बनाया जाएगा। भारतीय जनता पार्टी के कोरबा जिला कोषाध्यक्ष और भाजपा सदस्यता अभियान समिति के कोरबा जिला संयोजक गोपाल मोदी ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि जिले में 1080 मतदान केन्द्र हैं। सभी मतदान केन्द्रों में जिले के अलग अलग नेताओं को जनसम्पर्क कर प्रत्येक बूथ में 100 नए सदस्य बनाने की जिम्मेदारी दी गई है। उन्होंने बताया कि कोरबा विधायक और प्रदेश के उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन नगर के राताखार वार्ड के बूथ क्रमांक 183 में जनसम्पर्क करेंगे और पार्टी के 100 नए सदस्य बनाएंगे।   इसी कड़ी में जिले के सदस्यता संयोजक गोपाल मोदी स्वयं कोरबा मण्डल के मतदान केन्द्र क्रमांक 201 में जनसम्पर्क करेंगे और 100 नए सदस्य बनाएंगे।   जिला भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव सिंह बूथ नम्बर 145 कोसाबाड़ी मण्डल, कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल हरदीबाजार मण्डल के बूथ बोईदा में रहेंगे। पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर रामपुर विधानसभा क्षेत्र के बूथ नंबर 213 सोहागपुर में रहेंगे।   भाजपा सदस्यता अभियान के जिला संयोजक गोपाल मोदी ने पार्टी के सभी नेताओं- कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे निर्धारित मतदान केन्द्रों में पहुंचकर आम नागरिकों को भाजपा की रीति नीति से अवगत कराएं और पार्टी की सदस्यता दिलाएं। उन्होंने इस अवसर पर एक नारा भी शेयर किया है। हर बूथ में जाएंगे- सौ सदस्य बनाएंगे। मोर बूथ – मोर अभियान

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन