Wednesday 23rd of September 2026

ब्रेकिंग

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की भक्ति और नुआखाई की संस्कृति में दिखी सामाजिक एकता।

एसईसीएल मुख्यालय बिलासपुर में डायरेक्टेड, विधायक प्रेमचंद पटेल व भूविस्थापितों के बीच सार्थक चर्चा हुई।

ऑपरेशन आघात : नशे के खिलाफ रायगढ़ पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, करीब एक किलो गांजा और 58.32 लीटर अवैध शराब जब्त

कोरबा ब्रेकिंग: सिंघाली के जंगल में जुए के फड़ पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 11 जुआरी गिरफ्तार, 11.56 लाख की संपत्ति जब्त।

गणेश विसर्जन में पुलिस की सख्ती: नियम तोड़ने वाले डीजे एवं पिकअप वाहन जप्त।

: चाकाबुड़ा में होगा मॉडल जैतखाम का निर्माण

Vivek Sahu

Thu, Oct 5, 2023
कोरबा  रायगढ़ के कोड़ातराई मे04 अक्टूबर को भरोसे के सम्मेलन कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष राज्यसभा व सांसद श्री मल्लिकार्जुन खड़गे व मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने राज्य के 82 चयनित विकासखण्डों में मॉडल जैतखाम निर्माण हेतु वर्चुअली शिलान्यास किया। कोरबा जिले के जनपद पंचायत कटघोरा अंतर्गत ग्राम चाकाबुड़ा में 25 लाख रूपए की लागत से मॉडल जैतख़ाम का निर्माण किया जाएगा। संत श्री गुरू घासीदास के सतनाम पंथ के प्रतीक जैतखाम का विकास हेतु मॉडल जैतखाम का निर्माण किया जा रहा है। गुरू घासीदास के समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने, सत्य की मार्ग पर चलने की शिक्षाओं को जीवन में अपनाने हेतु लोगों को प्रेरणा मिलेगी। उक्त वर्चुअली कार्यक्रम में जनपद पंचायत कटघोरा के ग्राम चाकाबुड़ा में मॉडल जैतख़ाम का शिलान्यास किया गया। जिला पंचायत कोरबा के सभागार में आयोजित उक्त कार्यक्रम में रूप से जिला पंचायत सदस्य श्रीमती नीलिमा धृतलहरे, कलेक्टर श्री सौरभ कुमार, सीईओ जिला पंचायत श्री विश्वदीप वर्चुअली रूप से जुड़े थे। साथ ही अखिल भारतीय सतनामी समाज के प्रदेश अध्यक्ष श्री मनीराम जांगडे, ग्राम चाकाबुड़ा के सरपंच, सचिव, ग्रामीण सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन